---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘140 करोड़ लोगों में टॉप पर’ शेखी बघारते दिखे Rajat Dalal तो Shilpa Shirodkar ने दी कम्युनिटी की ललकार, लोग बोले- ‘बॉलीवुड ईगो’

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में रजत दलाल की हुई शिल्पा शिरोडकर से भिड़ंत, सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो देखने के बाद क्या कह रहे हैं यूजर्स, आइए देखते हैं प्रोमो में जैसे रजत अपनी शेखी बघारते नजर आए तो कुछ यूजर्स ऐसे में जो उन्हें सपोर्ट करते हुए दिखे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 18, 2024 5:35 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: कंटेस्टेंट के साथ भिड़ने में बिग बॉस के घर में रजत दलाल (Rajat Dalal) हमेशा आगे रहते हैं। ऐसे में इस बार उनके सामने आए उनके दोस्त करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और Shilpa Shirodkar जिनसे उनकी भिड़ंत हुई है। जहां एक तरफ करण के साथ उनकी लड़ाई चर्चा में है तो दूसरी तरफ शिल्पा के साथ लड़ाई के बीच उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए हैं। शिल्पा एक्टिंग कम्युनिटी की बात करती है तो रजत यह कहते हुए नजर आते हैं कि किसी समय में मैं 140 करोड लोगों में टॉप पर था। आइए देखते हैं आखिर क्या है प्रोमो वीडियो में।

Bigg Boss 18 में Rajat Dalal vs Shilpa Shirodkar देखने के लिए हो जाइए तैयार

https://twitter.com/BiggBoss/status/1858446298581811707

@biggboss ने प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “घर का तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है क्योंकि रजत और शिल्पा का पारा चढ़ रहा है।” वीडियो में हम देख सकते हैं रजत अविनाश मिश्रा से यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर मैं टाइम गॉड बना तो मैं तेरे से नहीं लड़ सकता हूं। इस पर शिल्पा कहती है लेकिन आप मुझसे लड़ रहे हो। Rajat Dalal कहते हैं हाथपाई नहीं कर रहा। उम्र का लिहाज नहीं करूंगा मैं आपको कंटेस्टेंट समझूंगा। कमजोर नहीं समझ रहा हूं।

Bigg Boss 18 प्रोमो में Rajat Dalal ने Shilpa Shirodkar से कहीं ये बात

प्रोमो वीडियो में आप आगे देखेंगे कि रजत दलाल करणवीर की एक्टिंग पर सवाल उठाते हैं जिस पर शिल्पा शिरोडकर बिफर उठती है। वह कहती है कि एक्टिंग और सीजन की बात मत करो बहुत जबरदस्त है वह और आप जैसे लोग अगर हम एक हो जाए तो आप लोग कहीं दिखोगे भी नहीं। अगर हमारी कम्युनिटी एक हो जाए तो आपको बहुत मुश्किल हो जाएगी। इतने में रजत कहते हैं, “140 करोड़ लोगों में टॉप पर था पूरे भारत में 1 साल नंबर 1 ध्यान रखना। जितना आपकी कुछ भी नहीं होगा ना 14 मेडल है। मैं किसी के प्रोफेशन के बारे में नहीं कहा।” वहीं शिल्पा कहती है, “अगर देश के लिए कुछ किए हो तो अपने लिए भी कुछ करो।”

Bigg Boss 18 Promo को देख Rajat Dalal फैंस ने Shilpa Shirodkar को लगाई लताड़

https://twitter.com/AnairaKhan4341/status/1858457336467030073
https://twitter.com/NeerajS34080877/status/1858473326601224599
https://twitter.com/WarriorGabru/status/1858447392766369990

वहीं इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “टिपिकल बॉलीवुड ईगो।” तो दूसरे ने कहा रजत ऑन प्वाइंट वहीं एक फैन ने कहा, “आज शिल्पा जी का पर्दाफाश कर दिया रजत ने।” एक यूजर ने कहा, “पागल औरत क्या बोल रही है देश के किया है तो खुद के लिए भी करो।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026