---Advertisement---

Bigg Boss 18: क्या Eisha Singh की वजह से टूट जाएगी Avinash Mishra और Alice kaushik की दोस्ती! Shilpa Shirodkar ने लगाया ये आरोप

Bigg Boss 18: ईशा सिंह को एलिस कौशिक से आगे रैंक करने के चक्कर में फंस गए अविनाश मिश्रा, क्या टूट जाएगी दोस्ती, आइए देखते हैं क्या है इस प्रोमो वीडियो में खास जो है चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 25, 2024 12:27 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में इस बार एलिस कौशिक (Alice kaushik), ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) की दोस्ती खूब चर्चा में है। तीनों एक साथ एक अलग बॉन्ड शेयर करते हैं लेकिन इस सबके बीच ऐसा लग रहा है कि जैसे एलिस कौशिक अविनाश मिश्रा के साथ अपनी दोस्ती खत्म कर देंगी। हाल ही में रैंकिंग टास्क में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद दोनों के बीच सब ठीक नहीं है। यहां तक कि एलिस ने ईशा सिंह से यह तक कह दिया कि मेरा उससे भरोसा उठ रहा है लेकिन क्या इसकी वजह ईशा सिंह है। आइए जानते हैं।

क्या है Bigg Boss 18 में Avinash Mishra और Alice kaushik के बीच लड़ाई की वजह

जहां अविनाश मिश्रा और आरफीन खान ने पांचवें नंबर पर ईशा सिंह को रखा तो छठे और सातवें के लिए श्रुतिका और एलिस में से उन्हें एक को चुनना था और ऐसे में अंत में उन्होंने श्रुतिका को छठे और एलिस को 7वें नंबर पर रख दिया। वहीं एलिस भड़क उठी और उन्होंने इशा से कहा कि उसने श्रुतिका को मेरे से ऊपर चुना है और यह अब पर्सनल हो गया है।

Bigg Boss 18 में Arfeen Khan ने Alice kaushik के सामने किया खुलासा

बाद में एलिस ने आरफीन खान से बात की तो उन्होंने कहा अभिषेक के मुताबिक अगर पहले ईशा है तो अगली एलिस नहीं हो सकती। ईशा सिंह को पहले रखकर एलिस को श्रुतिका के बाद में रखने के चक्कर में एलिस गुस्सा हो गई। वह कहती है कि मैं यह समझने की कोशिश कर रही हूं कि उसे एक ऑप्शन दिया गया था और उसने श्रुतिका को मेरे से ऊपर चुना।

Bigg Boss 18 में Eisha Singh से ये क्या बोल गई Alice kaushik

एलिस ईशा से कहती है कि मेरा विश्वास अविनाश से हट रहा है वह कभी दोस्ती के लिए नहीं लड़ता है और मैं अपने आप को मूर्ख समझ रही हूं कि मैं उसे हमेशा सपोर्ट करती हूं। मैं यहां अविनाश के सपोर्टर के तौर पर नहीं आई हूं। मैं दोस्ती निभा रही हूं और वह मुझे इस्तेमाल कर रहा है।

Shilpa Shirodkar ने लगाया Avinash Mishra पर फेवरेटिज्म का आरोप

दूसरी तरफ राशन टास्क में चीजों को सैक्रिफाइस करने के समय भी एलिस काफी इमोशनल नजर आई। वहीं इस दौरान नियारा एम बनर्जी यह कहती है कि वैसे भी अविनाश मिश्रा सिर्फ अपने फेवरेट को चीजें देने वाला है। इस पर एलिस कहती है नहीं ऐसा मत बोलो टोंटबाजी मत करो। इस पर शिल्पा शिरोडकर कहती है कि “सही ही तो कह रही है क्योंकि हमेशा ऐसा ही होते आया है।” अब ऐसे में यह देखना है अविनाश मिश्रा किस तरह रिएक्ट करते हैं हालांकि प्रोमो में दिखाया जाता है कि वह गुस्सा हो जाते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026