---Advertisement---

Bigg Boss 18: क्या वाइल्ड कार्ड में Nia Sharma और Lovekesh Kataria करेंगे टाइम ट्रेवल, बढ़ सकती है Vivian Dsena की मुसीबत

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में नजर आ सकते हैं ये चेहरे उड़ रही है खूब अफवाहें लेकिन फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना है जल्दबाजी, आइए जानते हैं किन नाम पर है फिलहाल लोगों की नजर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 25, 2024 5:33 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। शो में फिलहाल कंटेस्टेंट अपना पूरा योगदान दे रहे हैं लेकिन हर साल की तरह एक बार फिर वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर कई तरह की अफवाहें आ रही है। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में कई नाम ऐसे हैं जिसे सुनने के बाद फैंस हैरान हैं। कहा जा रहा है कि निया शर्मा (Nia Sharma) से लेकर लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) तक इस शो में नजर आ सकते हैं। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर लगातार जारी है। आइए जानते हैं किन नाम पर है अफवाहें गर्म।

Bigg Boss 18: निया शर्मा को लेकर चर्चा

लगातार चर्चा में रहने वाली निया शर्मा इस शो को लेकर काफी विवादों में आई है। दरअसल खतरों के खिलाड़ी 14 से सीधे उनके बिग बॉस में आने की घोषणा की गई लेकिन प्रीमियर से पहले निया ने इसे मजाक बताते हुए लोगों से माफी की मांग की। फैंस उस पर भड़क उठे वहीं अब कहा जा रहा है कि हो सकता है कि निया वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर शो में शिरकत करें लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा।

Bigg Boss 18: लवकेश कटारिया भी आ सकते हैं नजर

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में जीत का सपना लेकर आने वाले लवकेश कटारिया का सफर अधूरा रह गया था लेकिन एक बार फिर वह बिग बॉस 18 में नजर आ सकते हैं। इस तरह की अफवाहें आ रही है। अगर वह शो में नजर आते हैं तो निश्चित तौर पर गेम में काफी बदलाव होने वाले हैं क्योंकि वह रजत दलाल (Rajat Dalal) को पहले से जानते हैं और दोनों एल्विश यादव के काफी क्लोज हैं।

Pratiksha Honmukhe भी आ सकती है Bigg Boss 18 में नजर

शहजाद धामी की को स्टार स्टार Pratiksha Honmukhe भी बिग बॉस 18 में नजर आ सकती है। ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल से अपनी एक पहचान बनाने वाली प्रतीक्षा को लेकर भी यह खबरें आ रही है कि वह शो का हिस्सा बन सकती है।

Vetonica Vanij भी हो सकती है Bigg Boss 18 में वाइल्ड कार्ड

बोल्ड एक्ट्रेस की लिस्ट में सुमन इस हसीना को लेकर भी कहा जा रहा है कि वह शो में शिरकत कर सकती हैं हालांकि ऐसा होता है या नहीं यह देखना होने वाला है दिलचस्प

Bigg Boss 18 में Vahbbiz Dorabjee भी है लिस्ट में

विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की एक्स वाइफ को लेकर भी यह खबर आ रही है कि वह बिग बॉस में शिरकत कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो विवियन के लिए निश्चित तौर पर मुश्किलें बढ़ सकती है। लेकिन जब तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है तो ये कहना जल्दबाजी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026