---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘ये दुम बनके घूम रहे हैं’ क्यों Shilpa Shirodkar पर सवाल उठाते दिखे Salman Khan, लोग बोले- ‘नया फैशन ट्रेंड…’

Bigg Boss 18: सलमान खान ने शिल्पा शिरोडकर की प्रायोरिटी पर सवाल उठाते हुए विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा को लेकर कहीं ये बात, आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर जिस पर लोग दे रहे हैं रिएक्शन।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 23, 2024 1:38 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: शिल्पा शिरोडकर से पहली दफा Bigg Boss 18 होस्ट सलमान खान सवाल करते नजर आने वाले हैं और इशारों-इशारों में उनकी कंफ्यूज पर्सनालिटी को लेकर शो के होस्ट क्लास लगाते हुए दिख सकते हैं। सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो देखने के बाद लोग हैरान है क्योंकि शिल्पा को प्रायोरिटी का एहसास दिलाने और उन्हें आईना दिखाने के लिए सलमान ने उनसे तीखे सवाल किए और घर का समीकरण भी बताया। जहां शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) और रजत दलाल के बीच बहस को लेकर सलमान खान ने करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना (Vivian Dsena) के साथ शिल्पा के समीकरण पर सवाल करते दिखे। आइए देखते हैं वीडियो में क्या है खास।

Bigg Boss 18 होस्ट करेंगे Shilpa Shirodkar से प्रायोरिटी को लेकर सवाल

दरअसल प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान शिल्पा से यह पूछते हुए नजर आते हैं कि आखिर विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा में से आपकी प्रायोरिटी लिस्ट में टॉप पर कौन है। वह कहते हैं कि करणवीर और विवियन को कई दफा यह पूछते हुए सुना गया है कि हम दोनों में से आपके लिए नंबर वन कौन है। इस पर शिल्पा शिरोडकर जवाब देती है कि वह मजाक में होता है। ऐसे में सलमान खान कहते हैं वह मजाक में हर बार नहीं होता है और करणवीर मेहरा भी यह बता देते हैं कि उनका सवाल मजाक में तो नहीं होता है।

क्या Bigg Boss 18 में Shilpa Shirodkar के दुम हैं Vivian Dsena और Karan Veer Mehra

दिलचस्प बात यह है कि इस दौरान शिल्पा कहती है कि उन्हें दोनों की जरूरत नहीं है और वह अकेले रह सकती है कि वह अकेले खेल भी सकती हैं। हालांकि सलमान खान यह भी कहते हैं कि रजत के साथ आपकी लड़ाई में करणवीर और विवियन में से कोई नहीं सपोर्ट करते दिखाई दिया लेकिन दोनों आपसे अलग-अलग समय पर एक ही सवाल करते हुए दिखते हैं ऐसा लगता है जैसे दोनों दुम हैं।

Bigg Boss 18 में Salman Khan की बात पर क्या बोल रहे यूजर्स

करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना की प्रायोरिटी को लेकर शिल्पा से सवाल करने के बाद सलमान खान ने जब उन्हें दुम बताया तो सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर रिएक्ट करने लगे। इसे देखने के बाद एक यूजर ने कहा, “विवियन और करणवीर दुम लगता है नया फैशन ट्रेंड शुरू हो गया है।” तो एक ने कहा शिल्पा एकदम चालाक बनकर घूम रही है वह ओ गॉड के अलावा कुछ नहीं करती। एक ने कहा, “शिल्पा शिरोडकर को कुछ ज्यादा ही इंपॉर्टेंस दे रहे हैं शो में।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026