---Advertisement---

Bigg Boss 19: नेहल और बसीर के लव एंगल को अभिषेक बजाज ने कहा ‘ड्रामा परफॉर्मेंस, क्या गौरव खन्ना फरहाना संग बदलेंगे घर के डायनेमिक

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के घर में नेहल चुडासमा और बसीर अली के बीच नजदीकियां बढ़ रही है लेकिन इस सब के बीच फरहाना भट्ट के साथ घर के डायनामिक बदलने को लेकर बात करते दिखे हैं गौरव खन्ना।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 21, 2025 2:31 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: लो जी बन गई बिग बॉस के घर में एक और जोड़ी! जी हां, हम बात कर रहे हैं नेहल चुडासमा और बसीर अली की जिनकी नजदीकियां बिग बॉस 19 में लगातार बढ़ती जा रही है। इसे लेकर घर के बाकी सदस्यों का क्या कहना है। सोशल मीडिया पर मेकर्स की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया है जिसे देखने के बाद जहां एक तरफ नेहल और बसीर के रिश्ते पर अभिषेक बजाज ने मजे लिए हैं। वहीं गौरव खन्ना फरहाना भट्ट के साथ घर के डायनेमिक बदलने की प्लानिंग पर बात करते हुए दिखे। आइए देखते हैं क्या है प्रोमो वीडियो में।

Bigg Boss 19 में गौरव खन्ना ने फरहाना भट्ट से क्या कहा

बिग बॉस 19 के इस प्रोमो में लिखा है, “घर में शुरू हुए नए लव एंगल पर घर वाले दे रहे हैं अपने ओपिनियन क्या उनकी बात में है दम।” जहां वीडियो में नेहल की गोद में लेटी हुई नजर आती है। इसके बाद कुनिका सदानंद कहती हैं कि मैं तुम लोगों को बता रही हूं इस मोमेंट्स को एंजॉय करो आगे का मत सोचो। वहीं गौरव खन्ना अपने दोस्तों के साथ बात करते हुए फरहाना से कहते हैं कि मैं इसे बोल रहा था तुम लोगों को एक हफ्ते तक कंटिन्यू करनी चाहिए थी एक्टिंग डायनामिक घर के थोड़े हिले कि यह क्या हो रहा है। इस पर फरहाना कहती है मुझे सर्वाइवल के लिए लव एंगल खेलने की जरूरत नहीं है।

अभिषेक बजाज नेहल और बसीर के रिश्ते पर हुए मुखर

वहीं बिग बॉस 19 के प्रोमो में बसीर अली कहते हैं कि जब मैं एक ऐसे इंसान के साथ होता है जो मेरी तरह थोड़ा टॉक्सिक है थोड़ा एक्स्ट्रा है थोड़ा क्रेज़ी है तो यह बैलेंस है। वहीं दूसरी तरफ अभिषेक बजाज कहते हैं कि नाटक चल रहा है तो फरहाना का कहना होता है कि बसीर की तरफ से मुझे फेकनेस लग रही है नेहल का नहीं पता। इस पर अभिषेक
हंसने लगते हैं और कहते हैं दोनों का मुझे पता है दोनों परफॉर्म कर रहे हैं बैठ के।

आगे यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या वाकई बिग बॉस 19 में यह जोड़ी बन पाती है। वहीं दूसरी तरफ अपकमिंग एपिसोड में पूरा घर गौरव खन्ना के खिलाफ होने वाला है।किचन ड्यूटी को लेकर घर में जबरदस्त हंगामा हुआ तो वही नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की लिस्ट में गौरव भी हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026