---Advertisement---

Bigg Boss 19: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के बाद राजनीति में किस्मत आजमाएंगे Gaurav Khanna, पार्लियामेंट हाउस में किसका बजेगा डंका

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में संसद भवन से प्रेरित एक असेंबली हॉल होने वाला है तो वहीं इस सब के बीच कहा जा रहा है की अनुपमा फेम और सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विनर गौरव खन्ना भी शो में शिरकत कर सकते हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 13, 2025 2:50 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की शुरुआत से पहले कई नाम पर लगभग मुहर लग चुकी है तो वही इस सबके बीच Gaurav Khanna को लेकर लोगों की दीवानगी साफ नजर आ रही है। कहा जा रहा है कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जीतने के बाद गौरव खन्ना अब Bigg Boss 19 में पार्टिसिपेट करने वाले हैं। इस बार राजनीतिक थीम में अपनी सहभागिता देने वाले हैं लेकिन इस तक के बीच बिग बॉस के घर को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। कहा जा रहा है कि इसमें संसद भवन से प्रेरित एक असेंबली रूम भी होने वाला है। आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट क्या है।

बिग बॉस 19 में होगा संसद भवन से प्रेरित एक असेंबली रूम

बिग बॉस 24 * 7 की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है कि सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले Bigg Boss 19 के घर में संसद भवन से प्रेरित एक असेंबली रूम भी होगा। इस बार बिग बॉस के घर में संसद से प्रेरित थीम घर वालों की सरकार है। शो के इतिहास में पहली बार घर वालों के पास छोटे बड़े दोनों तरह के फैसले लेने का अधिकार होने वाला है जिसमें घर विचारों और बेबाक फैसलों का मैदान बन जाएगा।

कुछ इस तरह चलेगा Bigg Boss 19 का घर

इतना ही नहीं बिग बॉस 19 को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि इसमें अब तक घर के सुचारू संचालन के लिए एक साप्ताहिक कप्तान हुआ करता था जो घर के छोटे बड़े फैसले लेते थे। उनका काम ड्यूटी संभालना और ड्यूटी बांटना होता था लेकिन अब इसमें एक बड़ा बदलाव होने वाला है। इस सीजन में प्रतियोगी कथित तौर पर हर हफ्ते दो राजनीतिक दलों में बंटे होंगे जो अगले घर के नेता कप्तान का फैसला करने के लिए एक दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे। फिर अपने प्रतिनिधि को चुनेंगे जिसके हाथ Bigg Boss 19 का घर होगा।

क्या Gaurav Khanna बिग बॉस 19 में दिखा पाएंगे हूनर

सलमान खान के शो Bigg Boss 19 का थीम काफी अलग देखा जा रहा है जहां इसे लेकर एक के बाद एक खबरें आ रही है वही कहा जा रहा है कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ विनर गौरव खन्ना दिखाई देने वाले हैं। अब इसमें सच्चाई क्या है वह 24 अगस्त को पता चलेगा।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026