---Advertisement---

Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट की खाने की प्लेट फेंक अमाल मलिक ने करवा ली थू-थू, क्या गौरव खन्ना बन पाएंगे मास्टरमाइंड

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में ट्विस्ट और टर्न कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं और ऐसे में फरहाना भट्ट और अमाल मलिक की भयंकर लड़ाई होती है। दूसरी तरफ गौरव खन्ना की वजह से प्रेगनेंसी टास्क रद्द हो जाता है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 16, 2025 4:58 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में हाई वोल्टेज ड्रामा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इस सबके बीच एक बार फिर जहां अमाल मलिक और फरहाना भट्ट के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलने वाली है। दूसरी तरफ गौरव खन्ना कैप्टेंसी टास्क में बड़ी गलती कर जाते हैं जिसकी वजह से उन्हें बिग बॉस से फटकार लगती है। क्या मास्टरमाइंड बनने के चक्कर में वह घर में एक नए क्लेश में भागीदारी बन गए। आइए जानते हैं क्या है बिग बॉस 19 के लेटेस्ट प्रोमो में जिसने निश्चित तौर पर आने वाले एपिसोड को खास बनाया है और यह बताता है कि ड्रामे की कमी नहीं होने वाली है।

फरहाना भट्ट और अमाल मलिक की Bigg Boss 19 में भयंकर फाइट

अमाल मलिक और फरहाना भट्ट के प्रोमो वीडियो की बात कर तो इसमें अमाल ने फरहाना के खाने की प्लेट फेंक दी और बर्तन को वही तोड़ दिया। इस दौरान वह काफी एग्रेसिव मोड में नजर आते हैं जहां कुनिका सदानंद, मृदुल तिवारी, तान्या मित्तल और मालती चाहर उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन बात अमाल मलिक का गुस्सा फूट पड़ता है। वहीं फरहाना भट्ट इस दौरान शांत नजर आती है। अब ऐसे में बिग बॉस 19 के इस वीडियो को देखने के बाद लोग अमाल मलिक पर निशाना साधने में पीछे नहीं है।

गौरव खन्ना बिग बॉस 19 में क्या बन पाएंगे शातिर खिलाड़ी

वहीं दूसरी तरफ एक और प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जहां बिग बॉस गौरव, नीलम और शहबाज को फटकार लगाते दिखे। कप्तानी टास्क भी रद्द कर दिया जहां गौरव खन्ना से बिग बॉस यह कहते हुए नजर आते हैं कि “गौरव किसी भी प्रकार का कोई अहसान करने की जरूरत नहीं है। आपकी भावनाओं को समझने के लिए कार्य रखा गया था मतलब आपको कोई जिम्मेदारी देने की नहीं सोच सकता या आपने जान बूझकर ऐसा किया। आप लोगों को अगर इस बात की परवाह नहीं है तो। इसके बाद टास्क रद्द कर दिया जाता है।इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि गौरव खन्ना बिग बॉस 19 में मास्टरमाइंड बन सकते हैं लेकिन शो में आगे क्या धमाका होता है यह देखना खास है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026