---Advertisement---

Bigg Boss 19 के 5 सबसे ज्यादा तिगड़मबाजी करने वाले कंटेस्टेंट, इनके इशारों पर नाच रहा बीबी हाउस

Bigg Boss 19: बीबी हाउस में 5 ऐसे पावरफुल कंटेस्टेंट हैं जो कि, अपने बुद्धि से घर के समीकरणों को बदले हुए हैं। वो अपने गेम के लिए कुछ ना कुछ राजनीति करते रहते हैं। आज हम आपको बिग बॉस 19 के 5 सबसे ज्यादा दिमागी कंटेस्टेंट के बारे में बताने जा रहे हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अक्टूबर 24, 2025 2:51 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 24, 2025 4:10 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19 : बीबी हाउस में इस वक्त अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के ग्रुप में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही हैं। इन दोनों ग्रुप्स के कंटेस्टेंट दल-बदल कर रहे हैं। लेकिन अमाल मलिक, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और कुनिका सदानंद सबसे ज्यादा चर्चाओं में बने हुए । इन पांच लोगों को टॉप 5 भी कुछ लोग बता रहे हैं। इसकी वजह है इनका तिगड़म बाजी करने वाला दिमाग, ये सभी फुटेज के लिए कुछ ना कुछ ऐसा कर देते हैं जिसकी वजह से घर का पूरा समीकरण ही बदल जाता है।मेकर्स के साथ ऑडियंस को ये काफी एंटरटेन करता है।

अमाल मलिक की दोस्ती

अमाल मलिक सामने से नहीं बल्कि पीछे से खेलते हैं। वो बसीर अली, नीलम गिरी , शहबाज बदेशा और तान्या मित्तल को इस तरह से घुमा रहे हैं कि, फुटेज उन्हीं पर आ जाती है। इन सभी के ऊपर अमाल मलिक के फैसलों की चलती है। वो अभिषेक के ग्रुप को अपनी मजबूत टीम की वजह से टक्कर दे रहे हैं।

Bigg Boss 19 की अकेली शेरनी बनी कुनिया सदानंद

बिग बॉस 19 में कुनिया सदानंद एक ऐसा कंटेस्टेंट हैं। जिनका कोई भी ग्रुप नहीं है। उनकी सबसे ज्यादा नजदीकियां नीलम गिरी के साथ हैं। लेकिन मौका देखते ही वो किसी भी ग्रुप में पलटी मार लेती हैं। यही वजह है कि, वो घर में अकेली शेरनी कही जाती हैं। बीबी हाउस में जो भी लड़ाई होती हैं, उनका कहीं ना कहीं कनेक्शन इस एक्ट्रेस से होता ही है। 60 की उम्र में वो सभी यंग कंटेस्टेंट पर भारी पड़ रही हैं।

गौरव खन्ना का कैलकुलेटिव माइंड

टीवी एक्टर गौरव खन्ना बिग बॉस 19 में देर से खुले हैं। लेकिन वो पर्दे के पीछे से अपना गेम खेल रहे हैं। कहने को तो वो अभिषेक बजाज और अशनूर कौर के ग्रुप में हैं। लेकिन वो जिस तरह से मृदुल तिवारी या फिर अमाल मलिक के ग्रुप से नाराज चल रहे लोगों को चला रहे हैं, उससे उनकी एक स्ट्रोंग कंटेस्टेंट की छवि निकलकर सामने आ रही है।

फरहाना भट्ट बनी गेम मास्टर

सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 19 की सबसे लड़ाकू कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट को कहा जाता है। लोग उन्हें कितना भी बुरा क्यों ना बोल लें? लेकिन इग्नोर नहीं कर सकते हैं। जिस तरह से उन्होंने टास्क में नीलम गिरी की चिट्ठी को फाड़कर घर का माहौल बदला उससे उनकी छवि काफी स्ट्रोंग हो गई है। फरहाना इस वक्त घरवालों को रुला रही हैं और जमकर फुटेज बटोर रही हैं।

तान्या मित्तल की स्मार्टनेस

बीबी हाउस की सबसे स्मार्ट और चंट कंटेस्टेंट तान्या मित्तल को कहा जाता है। वो जिस तरह से अपनी बातों में उलझाकर घरवालों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं, उसकी काफी तारीफ हो रही है। तान्या मित्तल की पोल घरवालों और बाहर वालों के सामने खुल चुकी है। लेकिन उसके बाद भी वो मेकर्स और ऑडियंस की पसंद बनी हुई हैं। क्योंकि हर तरफ तान्या मित्तल की चर्चा हो रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajpal Yadav

मार्च 13, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 13, 2026

Aditya Dhar

मार्च 13, 2026

Rashmika Mandanna

मार्च 13, 2026

Kritika Kamra Gaurav Kapur

मार्च 13, 2026

Sooraj Barjatya Daughter Wedding

मार्च 13, 2026