---Advertisement---

Bigg Boss 19 में इन 5 कंटेस्टेंट की दोस्ती और दुश्मनी ने किया लोगों को पूरे सीजन कन्फ्यूज, आप किसे देंगे यू-टर्न मारने का खिताब

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 मे इन 5 कंटेस्टेंट की दोस्ती और दुश्मनी पूरे सीजन चर्चा में रहा। न सिर्फ घर के अंदर बल्कि बाहर भी लोगों को कंफ्यूज करता रहा। आइए जानते हैं कैसे सीजन के अंत तक भी फ्लिप करने को लेकर ये लगातार चर्चा में बने हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 20, 2025 3:19 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का यह सीजन अलग-अलग चीजों की वजह से हमेशा याद रखा जाएगा। टीआरपी में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है लेकिन इस सबके बीच घर में दोस्ती और दुश्मनी के बदलते रिश्ते भी लोगों को कंफ्यूज कर रहे हैं। यह पूरा सीजन कई कंटेस्टेंट के रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमता दिखा जो न सिर्फ बिग बॉस 19 के अंदर बल्कि बाहर भी चर्चा में रहे। यू टर्न करने में माहिर कंटेस्टेंट अपनी दोस्ती और दुश्मनी से लोगों को पूरे सीजन उत्साहित करते हुए दिखे कि आखिर ये कब फ्लिप करने वाले हैं। ऐसे में आप किसे यू टर्न मारने वाले कंटेस्टेंट का खिताब देंगे।

तान्या मित्तल का रिश्ता हमेशा रहा Bigg Boss 19 में विवादों में

तान्या मित्तल का रिश्ता बिग बॉस 19 में हमेशा से सुर्खियों में रहा है। पहले जीशान कादरी के साथ भाईचारा और फिर गौरव खन्ना को भाई बना लेना फैंस को खूब कंफ्यूज किया। अमाल मलिक को पहले उन्होंने दोस्त कहा और फिर सलमान खान के सामने चुपके से भाई बना लिया। इसके बाद उनके बीच दरारे आई और अब वह दोस्त बने दुश्मन में तब्दील हो चुके हैं। नीलम गिरी के साथ उनकी दोस्ती हो या फिर फरहाना भट्ट के साथ लड़ाई और दोस्ती का रिश्ता लोगों को बिग बॉस 19 में तान्या की पर्सनैलिटी हमेशा ही कंफ्यूज करती रही।

बिग बॉस 19 में फरहाना भट्ट ने भी लोगों को किया कंफ्यूज

बिग बॉस 19 के पहले ही दिन फरहाना भट्ट को घर वालों की सरकार ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था लेकिन सीक्रेट रूम के बाद वह एक बार फिर घर में वापस तो आई लेकिन सोलो प्लेयर के तौर पर वह हर किसी से भिड़ती दिखी। इस सबके बीच कभी अमाल मलिक के तरफ उनका झुकाव दिखा तो कभी कुनिका सदानंद को अपनी मां बना लिया। कभी गौरव खन्ना के साथ दोस्ती दिखी तो कभी उनकी लड़ाई भी विवादों में रही। नेहल चुडासमा के साथ उनकी दोस्ती पसंद की गई लेकिन उनकी जिस तरह से लड़ाई हुई और फिर तान्या मित्तल के साथ फरहाना भट्ट की नजदीकियां बढ़ी। आज भी उनका रिश्ता कन्ज्यूरिंग है।

कुनिका सदानंद बिग बॉस 19 में कई दफा ले चुकी हैं यू-टर्न

जब बिग बॉस 19 की शुरुआत हुई थी तब कुनिका सदानंद गौरव खन्ना के साथ थी और फिर उनकी लड़ाई हुई। इसके बाद तान्या मित्तल और नीलम गिरी संग करीबी और नोंकझोंक सीजन भर चलती रही। आज भी तान्या मित्तल के साथ कभी वह प्यार से बात करती है तो कभी उनका घमासान देखने को मिलता है। इसके अलावा कुनिका सदानंद कभी अमाल की तरफ होती है तो कभी गौरव खन्ना के साथ नजर आती है।

मालती चाहर की पर्सनैलिटी भी लोगों को किया कंफ्यूज

मालती चाहर ने घर में आते ही बिग बॉस 19 शो में सबसे खास अमाल मलिक को बताया लेकिन बाद में उनका झुकाव गौरव खन्ना की टीम की तरफ देखा गया। वहीं प्रणीत मोरे के साथ उनकी दोस्ती और अरमान मलिक के साथ लव हेट रिलेशनशिप काफी चर्चा में रहा। इस पर बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट ने सवाल भी उठाया। वहीं दूसरी तरफ फरहाना भट्ट के साथ में उनका रिश्ता आज तक कंफ्यूज करता रहा है।

अभिषेक बजाज भी बिग बॉस 19 में इस वजह से किए जाएंगे याद

यह सच है कि बिग बॉस 19 से अभिषेक बजाज एविक्ट हो चुके हैं लेकिन उन्हें जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।हालांकि इस सबके बीच अशनूर कौर के साथ उनका रिश्ता काफी खास देखा गया। एक रिश्ते ने लोगों को खूब कंफ्यूज किया जहां टीम के तौर पर वह गौरव खन्ना के साथ हमेशा नजर आते थे लेकिन उनकी बुराई करने और उनके खिलाफ जाने में कभी पीछे नहीं रहे।
हालांकि इस सबसे हटके आखिर आप बिग बॉस 19 के सबसे बड़े फ्लिपर किसको कहेंगे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chandrika Dixit

अप्रैल 14, 2026

Chand Mera Dil

अप्रैल 14, 2026

Bhooth Bangla

अप्रैल 14, 2026

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai

अप्रैल 14, 2026

Khesari Lal Yadav

अप्रैल 14, 2026

Asha Bhosle

अप्रैल 14, 2026