---Advertisement---

Bigg Boss 19 Grand Finale: सलमान खान को किया वादा नहीं निभा पाए धमेंद्र! ही-मैन के जन्मदिन से पहले ‘टाइगर’ के आंसू देख फैंस का टूटा दिल

Bigg Boss 19 Grand Finale: सलमान खान ने धर्मेंद्र को खास अंदाज में श्रद्धांजलि देते हुए अपने आंसू नहीं रोक सके। ही मैन के जन्मदिन पर बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले में कहीं दिल की बात और बताया इकलौता सुपरस्टार। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 7, 2025 11:55 अपराह्न

Bigg Boss 19 Grand Finale
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19 Grand Finale: बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले में जहां एक तरफ मस्ती और मजाक का माहौल पूरी तरह से सेट था तो दूसरी तरफ सलमान खान की आंखों में आंसू देख सोशल मीडिया पर फैंस के दिल को तोड़ दिया। दरअसल 8 दिसंबर को दिवंगत एक्टर और बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र के जन्मदिन से पहले बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले में उन्हें खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान टाइगर यानी सलमान अपने आंसू रोक नहीं सके। सोशल मीडिया पर लोग सलमान के आंसू को देखकर भावुक हो रहे हैं। बिग बॉस19 ग्रैंड फिनाले में उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र उनके पसंदीदा एक्टर थे और वही एक सुपरस्टार थे।

बिग बॉस के लिए सलमान खान से धमेंद्र ने किया बड़ा वादा

दरअसल बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र की बिग बॉस अपीरियंस को दिखाया गया जहां ही-मैन सलमान को प्यार लुटाते नजर आए। धमेंद्र कहते हैं, “सलमान का शो हो और हम ना आए यह कैसे हो सकता है।” शो में सलमान खान और धर्मेंद्र की मस्ती दिखाई देती है जहां धर्मेंद्र से सलमान खान यह कहते हुए नजर आते हैं कि आपको अगली सीजन में फिर से आना है। धर्मेंद्र आने का वादा करते हैं कि “जरूर आऊंगा मैं मेरा बेटा है तू मेरे पर गया है।” बिग बॉस में अगले सीजन में आने का वादा तो धर्मेंद्र कर गए लेकिन वह हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कर गए और ऐसे में सलमान खान अपने आंसू नहीं रोक सके।

Bigg Boss 19 Grand Finale में धमेंद्र को कहा सलमान खान ने एकलौता सुपरस्टार

वहीं सलमान खान धर्मेंद्र के जन्मदिन से पहले बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले में यह कहते हैं कि “हमने अपने ही मैन को खो दिया। सबसे खूबसूरत इंसान को खो दिया। मुझे नहीं लगता कि धर्म जी से बढ़के कोई आदमी है और जो उन्होंने किंग लाइफ जी है। 60 साल इंटरटेनमेंट को दिया है उन्होंने। उन्होंने हमें सनी दिया है बॉबी दिया और सबसे खूबसूरत ये कि जबसे उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री ज्वाइन किया और आखिर तक यही लक्ष्य था कि काम करना है अच्छा काम करना है। उन्होंने कॉमेडी की, ड्रामा किया। मैं उन्हें अपने करियर ग्राफ में फॉलो करता हूं। मेरे लिए कोई और एक्टर नहीं है सिर्फ धर्म जी हैं। वह एक मासूम चेहरा लेकर आए थे और एक ही मैन की बॉडी में। एक अलग कैरेक्टर एक पर्सनालिटी लेकर आए थे।”

धमेंद्र के जन्मदिन का सलमान खान से खास कनेक्शन

सलमान खान बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले में इस बात का भी जिक्र करते हैं कि धर्मेंद्र का निधन उस दिन हुआ था जब उनके पिता का जन्मदिन था। अजीब बात यह है कि 8 दिसंबर को सलमान खान की मां का जन्मदिन है जब धर्मेंद्र का भी जन्मदिन है। बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को जन्मदिन से पहले जिस अंदाज में श्रद्धांजलि दी गई इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग इमोशनल हो रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026