---Advertisement---

Bigg Boss 19 Grand Finale: पवन सिंह को सलमान खान ने कहा ‘ट्रेंडसेटर’! भोजपुरी पावर स्टार ने उड़ाया शहबाज बदेशा और फरहाना भट्ट का मजाक

Bigg Boss 19 Grand Finale: बिग बॉस 19 में आए पवन सिंह ने फरहाना भट्ट से लेकर शहबाज भट्ट तक को ट्रोल किया तो वहीं दूसरी तरफ सलमान खान के साथ खास मुलाकात करते हुए दिखे। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 7, 2025 10:52 अपराह्न

Bigg Boss 19 Grand Finale
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19 Grand Finale: सलमान खान ने खुद इस बात का खुलासा किया कि बिग बॉस 19 अब तक का सबसे सफल सीजन में से एक है। बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले में सबसे सफल रियलिटी शो कहा गया है लेकिन टीआरपी तो और भी बढ़ गई जब खुद भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह स्टेज पर नजर आए। यह सच है कि पवन सिंह के बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले में नजर आने से जहां फैंस सोशल मीडिया पर क्रेजी दिख रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ शो में सलमान खान के सामने फरहाना भट्ट से लेकर शहबाज बदेशा तक से मस्ती मजाक करते हुए पवन नजर आए।

Bigg Boss 19 Grand Finale में सलमान खान ने की पवन सिंह की तारीफ

जहां बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले में आने के साथ ही पवन सिंह ने सलमान खान को बड़ा भैया बताया तो वहीं दूसरी तरफ सलमान ने कहा कि आपने भोजपुरी इंडस्ट्री में गर्दा उड़ा दिया है तहलका मजा दिया। पवन सिंह इस पर यह कहते हैं कि वह सलमान को अपना बड़ा भाई मानते है। वहीं शो के होस्ट ने उन्हें ट्रेंड सेटर कहा। पावर स्टार की तारीफ करते हुए सलमान खान कहते हैं कि जो भी गाना हो, फिल्म हो या कोई शो हो वीडियो आते हैं वायरल हो जाता है अगर वह आपका होता है।

पवन सिंह ने ली फरहाना भट्ट से लेकर शहबाज बदेशा की चुटकी

दरअसल पवन सिंह टॉप 5 में से अमाल मलिक के एविक्शन का पर्दा उठाने के लिए बिग बॉस ग्रैंड फिनाले में नजर आए। वहीं दूसरी तरफ तान्या मित्तल से लेकर फरहाना भट्ट और शहबाज बदेशा तक को ट्रोल करते हैं। दरअसल पावर स्टार कहते है कि आप मेरे डायलॉग को इंग्लिश में बोलो शहबाज। वह खुद एक्स कंटेस्टेंट की तरफ मुड़कर कहते हैं कि ‘कौन है शहबाज भाई’ जिस पर सब हंसने लगते हैं। दूसरी तरफ फरहाना भट्ट को भी पवन सिंह एक डायलॉग गुस्से में बोलने के लिए देते हैं और कहते हैं कि यह डायलॉग टीवी पर आने वाला है।

बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले के माहौल को और भी रंगीन बनाने में पवन सिंह ने अपनी एक बेहतरीन भूमिका निभाई और वह एक बार फिर साबित कर गए कि फैंस के लिए वह टीआरपी किंग हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026