---Advertisement---

Bigg Boss 19: क्या अशनूर कौर के लिए अभिषेक बजाज हैं सिर्फ बलि का बकरा? नोमिनेशन टास्क में जानें क्यों दिया धोखा?

Bigg Boss 19: अशनूर कौर ने अभिषेक बजाज को नोमिनेशन टास्क में नहीं बचाया है। जिसकी वजह से घरवालों में चर्चा होने लगी है कि, अशनूर कभी भी अभिषेक को धोखा दे सकती हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 18, 2025 3:19 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: बिग बॉस का हाउस इस समय जंग का मैदान बन चुका है। हर तरफ घरवालों के गुट और पंगे चल रहे हैं। लेकिन इस बीच भी कुछ लोगों की लव केमिस्ट्री बनते हुए दिख रही है। बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट सहित बाहर वालों को लगता है कि, दोनों के बीच कुछ तो है लेकिन ये भ्रम तब टूट गया जब नॉमिनेशन के टास्क में अशनूर कौर ने अभिषेक बजाज को नहीं बचाया। जिसके बाद घरवालों को लगने लगा कि, अशनून सिर्फ अभिषेक का इस्तेमाल कर रही हैं।

Bigg Boss 19 में अभिषेक बजाज को अशनूर कौर ने क्यों नहीं बचाया?

आपको बता दें, इस बार बिग बॉस 19 शो में घर से बेघर होने के लिए बसीर अली, अशनूर कौर, नेहल चुड़ासमा, प्रणित मोरे, और अभिषेक बजाज का नाम घरवालों ने नॉमिनेट किया है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि, अशनूर कौर की एक बेवकूफी की वजह से अभिषेक के ऊपर नॉमिनेशन की तलवार लटक गई। दरअसल, नॉमिनेशन के लिए घरवालों ने चीटिंग की थी। जिसके बाद बिग बॉस ने पूरे घर को बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया है। फिर बिग बॉस ने घरवालों को मौका दिया कि, वो दो लोगों को बचा सकते हैं, ऐसे में अशनूर ने तान्या मित्तल और गौरव खन्ना को तो बचा लिया, उन्हें लगा इन दोनों में अफेयर खेला है। जिसकी वजह से अभिषेक को किसी ने बचाने के लिए वोट नहीं किया है।

अशनूर कौर और अभिषेक बजाज के रिश्ते पर घरवालों ने उठाए सवाल

अशनूर कौर ने जहां इसे बेवकूफी और कंफ्यूजन का नाम दिया तो वहीं, घरवालों ने दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों को सिर्फ धोखा बताया। उनका कहना है कि, अशनूर कभी भी अभिषेक बजाज को धोखा दे सकती हैं। वो अपने दिमाग से खेल रही हैं और अभिषेक का सिर्फ इस्तेमाल कर रही हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rihanna

अप्रैल 26, 2026

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 9

अप्रैल 26, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 38

अप्रैल 26, 2026

KL Rahul

अप्रैल 26, 2026

Akshay Kumar

अप्रैल 26, 2026

Raghu Rai Death

अप्रैल 26, 2026