---Advertisement---

Bigg Boss 19: प्रमोशन के लिए क्या Anusha Dandekar के नाम का किया जा रहा इस्तेमाल, फीस को लेकर बेबाकपन देख हिल जाएंगे मेकर्स

Bigg Boss 19: अनुषा डांडेकर को लेकर बिग बॉस 19 में आने की खबर जब सोशल मीडिया पर फैली तो अब इस पर एक्ट्रेस ने खुद जवाब दिया है। उन्होंने जो कहा वह जानने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 31, 2025 3:33 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 को लेकर यह खबर सामने आई कि शो में अनुषा दांडेकर नजर आ सकती हैं। यह जानने के बाद जाहिर तौर पर लोग उनके लिए इंतजार करने लगे लेकिन इस सब के बीच उन्होंने खुद मजेदार तरीके से इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। आइए जानते हैं आखिर क्या बोली एक्ट्रेस जो सुनने के बाद उनके फैंस का दिल टूट सकता है। जिस अंदाज में उन्होंने Bigg Boss 19 को मना किया वह वाकई काफी हैरान कर देने वाली बात है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि Anusha Dandekar के नाम का इस्तेमाल मेकर्स शो के प्रमोशन के लिए कर रहे हैं।

Bigg Boss 19 से पहले फ्री प्रमोशन के लिए किया जा रहा अनुषा दांडेकर के नाम का इस्तेमाल

Anusha Dandekar ने कहा कि हर साल बिग बॉस शुरू होने से पहले मेरे नाम को घसीट लिया जाता है और कहा जाता है कि मैं बिग बॉस में नजर आऊंगी लेकिन मैं अंतिम बार यह कहना चाहती हूं कि मैं इस शो में नहीं जाने वाली हूं। हर किसी की अपनी पसंद होती है और मैं जो कर रही हूं खुश हूं। शो को लेकर मेरे नाम का इस्तेमाल फ्री के प्रमोशन के लिए किया जा रहा है और इसके लिए मेकर्स को मुझे फीस देनी चाहिए। मेकर्स सिर्फ शो के प्रमोशन के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं।

बिग बॉस मेकर्स की तरफ से नहीं किया गया Anusha Dandekar को अप्रोच

बिग बॉस 19 की शुरुआत से पहले अनुषा दांडेकर ने कहा मुझे मेकर्स की फ्री प्रोमो के लिए पैसे मिलनी चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि मेकर्स की तरफ से उन्हें आज तक शो के लिए अप्रोच नहीं किया गया है लेकिन हर सीजन मेरे नाम का इस्तेमाल जानबूझ कर किया जाता है। उन्होंने कहा मैं बहुत क्लियर हूं कि मुझे उस घर में नहीं जाना है लेकिन मुझे उन सभी प्रोमो के लिए पैसे मिलने चाहिए जो हर साल मेरे नाम पर लगाए जाते हैं।

Anusha Dandekar का यह बयान जहां एक तरफ Bigg Boss 19 में उनकी उपस्थिति पर पूर्ण विराम लगाती है तो दूसरी तरफ मेकर्स से पैसे का डिमांड करने के बाद क्या मोड़ लेती है देखना दिलचस्प है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rekha

अक्टूबर 10, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 9, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 7

अक्टूबर 9, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 63

अक्टूबर 9, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 15

अक्टूबर 9, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 9, 2026