---Advertisement---

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल के झूठों पर नीलम गिरी का हैरतअंगेज बयान , बोली- ‘मैं चाहती हूं..’

Bigg Boss 19: नीलम गिरी बिग बॉस 19 से बाहर आ चुकी हैं। इस बीच उनके इंटरव्यू लगातार वायरल हो रहे हैं। इस बीच उन्होंने तान्य मित्तल के झूठों पर एक चौंका देने वाला बयान दिया है। जिसे सुनने के बाद ऑडियंस काफी हैरान है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 12, 2025 1:33 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: नीलम गिरी बिग बॉस 19 से बाहर हो चुकी हैं। लेकिन इस बीच उनके द्वारा दिए जा रहे इंटरव्यू लगातार चर्चाओं में बने हुए है। दरअसल, वो घर से ही निकलते मीडिया के द्वारा पूछे जा रहे तीखे सवालों के जवाब दे रही हैं। इस बीच जब तान्या मित्तल के झूठों को लेकर उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसकी वजह से उनकी बेस्ट फ्रेंड रही तान्या के फैंस खुश हो सकते हैं। आपको बता दें, बीबी हाउस में पहले नीलम और तान्या की दोस्ती काफी चर्चा में रही है। इसके बाद उनके अलग होना भी ऑडियंस ने देखा है। यही वजह है कि, भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी से लगातार तान्या मित्तल को लेकर सवाल किए जा रहे हैं।

Bigg Boss 19 से बाहर आते ही तान्या मित्तल के झूठों पर क्या बोली नीलम गिरी?

बिग बॉस 19 के पूरे सीजन में तान्या मित्तल और उनके द्वारा झाड़ी जा रही अमीरी चर्चाओं में हैं। इसकी वजह से उन्हें घर के अंदर और बाहर ट्रोल किया जाता है। इसी से जुड़ा हुआ नीलम गिरी से सवाल किया गया। दरअसल, उनसे कहा गया कि, तान्या के फेंकने पर आपका क्या कहना है? तो वो झट से अपनी सहेली को सपोर्ट करते हुए बोलती हैं कि, मैं चाहती हूं कि तान्या मित्तल अमीर ही निकलें।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट: Entertainment.Nagarii

मुझे ये बताते हुए काफी खुशी होगी कि, मेरी सहेली बहुत ज्यादा अमीर है। इसके साथ ही वो कहती हैं कि, अगर तान्या मित्तल अपने झूठों से गेम में बहुत आगे पहुंची हैं तो ये बहुत ही अच्छी बात है। वो तान्या का सपोर्ट करती हुई दिख रही हैं।

अमाल मलिक को क्या दोगला मानती हैं भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी?

अमाल मलिक को लेकर भी नीलम गिरी से सवाल किया गया था। जिसमें उनसे पूछा गया कि, अमाल मलिक को सभी दोगला बोलते हैं। इस पर वो कहती हैं, अमाल बहुत अच्छे हैं। उन्होंने कभी भी उनके साथ गलत नहीं किया है। इसके साथ ही वो अमाल को अपना अच्छा दोस्त और बेहद क्यूट इंसान बताती हुई दिखी हैं। उन्होंने बिग बॉस 19 से बाहर आते ही तान्या मित्तल और अमाल मलिक का सपोर्ट किया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026