---Advertisement---

Bigg Boss 19: जुलाई में एक के बाद एक सरप्राइज देने आ रहे Salman Khan! इस रियलिटी शो का विनर भी दिखा सकता है दमखम

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 को लेकर सोशल मीडिया पर प्रोमो शूट की खबर चर्चा में है जहां सलमान खान अपने अंदाज से एक बार फिर सुर्खियां बटोरने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और किस कंटेस्टेंट का नाम अफवाहों की लिस्ट में जुड़ा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 30, 2025 5:20 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: Salman Khan फैंस बिग बॉस 19 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जहां बताया जा रहा है कि यह अगस्त के महीने में प्रीमियर होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बिग बॉस 19 प्रोमो की शूटिंग आखिर कब होने वाली है इसे लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वहीं इस सब के बीच जब यह खबर सामने आई तो लोग इस पर अपने-अपने रिएक्शन देने लगे। वहीं दूसरी तरफ सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जीतने वाले कंटेस्टेंट गौरव खन्ना का नाम Bigg Boss 19 की रुमर्ड लिस्ट में जुड़ गया है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जो निश्चित तौर पर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा सकता है।

उत्सुकता बढ़ाने के लिए जुलाई में बिग बॉस 19 फैंस को मिलेगा सरप्राइज

Salman Khan की Bigg Boss 19 Promo शूटिंग को लेकर जब यह खबर सामने आई तो लोग एक्साइटेड हो गए। दरअसल बिग बॉस की अंदर की खबर देने वाले x चैनल से इस बारे में जानकारी दी गई है और इसके साथ ही कहा गया कि सलमान खान 8 से 12 जुलाई के बीच बिग बॉस 19 प्रोमो की शूटिंग करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। शूटिंग लद्दाख जाने से पहले होगी ताकि वह अपनी आगामी फिल्म पर काम शुरू कर सके। हमेशा की तरह निर्माता सबसे पहले जुलाई की शुरुआत में बिग बॉस का आधिकारिक लोगो जारी करेंगे जिससे हर सीजन की तरह ही दर्शकों में उत्सुकता बनी रहेगी।

Salman Khan के Bigg Boss 19 में क्या धमाका करने आएंगे रियलिटी शो का विनर

बिग बॉस 19 प्रोमो जिसमें सलमान खान की मौजूदगी होगी वह जुलाई के अंत तक आ जाएगी जिसके बाद अगस्त के मध्य में एक प्रीमियर की तैयारी होगी। ऐसे में अगस्त महीने में Bigg Boss 19 का प्रीमियर हो सकता है। वहीं फैंस के बीच इसे लेकर एक्साइटमेंट तेज है क्योंकि एक के बाद एक कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ रहे हैं जिसे मेकर्स की तरफ से अप्रोच किया जा रहा है। वहीं अब रुमर्स है कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विनर गौरव खन्ना को भी बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। अगर ऐसा होता है तो यह उनके फैंस के लिए सरप्राइज से कम नहीं है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tanya Mittal

मार्च 12, 2026

Aneet Padda

मार्च 12, 2026

Natalia Janoszek

मार्च 12, 2026

Aditya Dhar

मार्च 12, 2026

Bhooth Bangla Teaser

मार्च 12, 2026

The 50

मार्च 12, 2026