---Advertisement---

Bigg Boss 19: बॉस मीटर में इस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी! गौरव खन्ना का फ्रंटफुट गेम और अमाल मलिक का रिवर्स नेपोटिज्म बहस नहीं आया काम

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में इस हफ्ते बीवी मीटर में किसकी जीत हुई है। आइए जानते हैं बॉस मीटर की विनर कौन बनी जो निश्चित तौर पर अमाल मलिक से लेकर गौरव खन्ना के फैंस को तगड़ा झटका लग सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 14, 2025 4:13 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 दिलचस्प होते जा रहा है क्योंकि हर कंटेस्टेंट एक दूसरे को मात देकर फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए भरसक कोशिश में हैं। गौरव खन्ना का फ्रंटफुट पर आना हो या फिर अमाल मलिक का 2.0 वर्जन सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। फरहाना भट्ट की बेलगाम बहस तो मृदुल तिवारी और अभिषेक बजाज जैसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट का शो से निकल जाना इस बार काफी कुछ अलग हो रहा है। इस सबके बीच बिग बॉस 19 के आखिरी पड़ाव पर कौन बना है बॉस मीटर। गौरव, अमाल जैसे कंटेस्टेंट को मात देकर किसने बाजी मार ली है।

Bigg Boss 19 की बॉस मीटर बनकर तान्या मित्तल ने लगाई सबकी पछाड़

दरअसल इस हफ्ते के बॉस मीटर का रिजल्ट आ गया है और यहां विनर कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल बनी है। जी हां, जहां में लाइव ऑडियंस से भी उन्हें खूब वोट मिला था तो वहीं बिग बॉस 19 में इस हफ्ते तान्या मित्तल को बॉस मीटर बनाया गया है। जाहिर तौर पर यह उनके गेम और बढ़ती पापुलैरिटी को बयां कर रहा है क्योंकि घर में एक के बाद एक बवाल देखे जा रहे हैं लेकिन तान्या मित्तल इस सब बवाल से हटकर बाहर फैंस के बीच कमाल दिखा रही है।

तान्या मित्तल बिग बॉस 19 में दी खूब कंटेंट्स

बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। पहले अमाल मलिक के साथ दोस्ती और फिर कुनिका सदानंद के साथ दुश्मनी खुब विवादों में रही। फरहाना के साथ दोस्ती और नीलम गिरी के साथ चुगली इस सीजन में याद की जाएगी लेकिन बॉस मीटर बनकर तान्या मित्तल एक बार फिर स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के तौर पर देखी जा रही है। विनर बनने के सफर में आखिर वह कहां तक पहुंचती है इस पर लोगों की नजरे रहने वाली है।

अमाल मलिक से लेकर गौरव खन्ना तक की चौतरफा चर्चा क्यों

बात करें बिग बॉस 19 के इस हफ्ते की तो तान्या मित्तल भी बाकी घर वालों के साथ नॉमिनेट है तो दूसरी तरफ शहबाज बदेशा को गौरव खन्ना से छीन कर कैप्टेंसी दे दी गई है। घर में एक के बाद एक हाई वोल्टेज ड्रामे हो रहे हैं जहां अमाल मलिक ने खुद को रिवर्स नेपोटिज्म का प्रोडक्ट कहा तो अपने पिता को अनसक्सेसफुल बताया। दूसरी तरफ फरहाना भट्ट के साथ तान्या मित्तल की दोस्ती भी खूब चर्चा में है। आगे कौन गेम में बाजी मारता है यह देखना खास होने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026