---Advertisement---

Bigg Boss 19 Winner : गौरव खन्ना का कहीं सीजन 18 वाले विवियन डीसेना के जैसा तो नहीं होगा हाल ! विनर बनते-बनते कहीं ये ना ले जाएं बाजी

Bigg Boss 19 Winner : बिग बॉस 19 का फिनाले 7 दिसंबर की शाम 9 बजे से शुरु होगा। बीबी हाउस को वैसे तो टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल गए हैं। लेकिन विनर लिस्ट में टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना का नाम चल रहा है। ऐसे में कुछ लोगों को लग रहा है कि, कहीं बिग बॉस 18 सीजन के विवियन डीसेना के जैसा हाल तो गौरव का नहीं होने वाला है। करणवीर मेहरा की तरह कोई और बाजी ना मार ले।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 6, 2025 1:45 अपराह्न

Bigg Boss 19 Winner
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19 Winner :सलमान खान का रिएलिटी शो बिग बॉस 19 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। रविवार 7 दिसंबर को बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले है। जियो हॉट स्टार पर शाम 9 बजे से शो शुरु होगा। वहीं, कलर्स पर रात 10.30 बजे शो को स्ट्रीम किया जाएगा। लगभग देढ़ घंटे तक फिनाले चलेगा। ऐसे में फैंस और ऑडियंस ये जानना चाहते हैं कि बिग बॉस 19 विनर कौन बनेगा? वैसे तो टॉप 5 में फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना और अमाल मलिक हैं। इनमें से किसी एक को ही विनर बनाया जाएगा। लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसे दावे किए जा रहे हैं, टीवी की दुनिया के सुपर स्टार गौरव खन्ना को बिग बॉस 19 सीजन का विनर बनाया जाएगा। वहीं, कुछ लोगों को ये भी लग रहा है कि, बिग बॉस सीजन 18 वाले विवियन डीसेना की तरह कहीं, उनके हाथ से भी ट्रॉफी खिसककर किसी और के पास ना पहुंच जाए।

Bigg Boss 19 Winner में क्या विवियन डीसेना वाला होगा खेला?

आपको बता दें. बिग बॉस 18 में टीवी के बेहद फेमस एक्टर विवियन डीसेना सीजन के डे वन से विनर बताए जा रहे थे। उनसे जैसे मेकर्स और फैंस ने उम्मीद की थी वैसा उन्होंने परफॉर्म नहीं किया। मेकर्स को वो खास कंटेन्ट नहीं दे पा रहे थे। जिसकी वजह से उन्हें कई बार टोका भी गया। पूरे सीजन अपनी फीकी परफॉर्मेंस से फैंस का दिल तोड़ते हुए आगे बढ़े और फाइनल में टीवी एक्टर करणवीर मेहरा के साथ टॉप टू में पहुंच गए। फिनमाले से पहले लोगों को लग रहा था कि, टीवी के बेटे विवियन डीसेना को ही मेकर्स विनर बनाएंगे। लेकिन खेल तब पलट गया जब करण सिंह मेहरा को बिग बॉस 18 विनर बना दिया गया। ऐसे ही कुछ हाल बिग बॉस 19 सीजन का भी है। क्योंकि शो के पहले दिन से ही टीवी एक्टर गौरव खन्ना के गेम पर सवाल उठे हैं। दो महीने तक तो वो पीछे से खेलते रहे। हालात इतने बिगड़े कि, उन्हें सलमान खान ने बोरी तक कह दिया। लेकिन शो के लास्ट में वो पहले टिकट टू फिनाले पाने वाले कंटेस्टेंट बने। अब फिनाले के एक दिन पहले तक उनका नाम विनर के तौर पर बताया जा रहा है।

गौरव खन्ना नहीं तो कौन बन सकता है बिग बॉस 19 का विनर?

बिग बॉस 19 में सबसे ज्यादा टीआरपी और कंटेन्ट देने वाले रियल कंटेस्टेंट तान्य मित्तल, फरहाना भट्टा और अमाल मलिक को माना जा रहा है। लेकिन अफवाहें चल रही हैं, टॉप थ्री में अमाल , मलिक , गौरव खन्ना और प्रणित मोरे जाएंगे। अगर गौरव खन्ना की परफॉर्मेंस और वोटिंग के कारण विनर नहीं बनाया जाता है तो बिग बॉस 19 के विनर अमाल मलिक या फिर प्रणित मोरे होंगे। फिलहाल बिग बॉस 19 फिनाले से पहले कई सारे कयास और दावे चल रहे हैं। ऐसे में रियल विनर कौन बनता है? इसके लिए 7 दिसंबर को होने वाले फिनाले का इंतजार करना पड़ेगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026