---Advertisement---

Bigg Boss 19 : नेहल, बसीर और अमाल मालिक के जाते ही बीबी हाउस हो जाएगा खाली! 3 पावरफुल कंटेस्टेंट के जाने की खबरों में कितना दम?

Bigg Boss 19 : इस बार का वीकेंड का वार बेहद खास होने वाला है। क्योंकि नेहल चुडासमा, बसीर अली और अमाल मालिक के बाहर होने की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है। बीबी हाउस के ये तीन ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जो फाइनलिस्ट कहे जाते हैं। इन तीनों से एविक्शन की खबरों ने फैंस को टेंशन में डाला हुआ है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 25, 2025 1:35 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19 : बीबी हाउस में कुछ बड़ा होने वाला है। अचानक से मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर नेहल चुडासमा, बसीर अली और अमाल मालिक के बाहर होने की खबरें चलने लगी हैं। नेहल और बसीर को लेकर कहा जा रहा है कि, इन्हें डबल एविक्शन के जरिए बाहर किया गया है। वहीं, अमाल मलिक ने हेल्थ खराब बोने के कारण बीच में ही शो को अलविदा कह दिया है। इन तीनों के बिग बॉस 19 से बाहर जाने की खबरे जैसे ही फैंस तक पहुंची वैसे ही वो टेंशन में आ गए। दरअसल नेहल, अमाल और बसीर बिग बॉस 19 के सबसे पावरफुल कंटेस्टेंट हैं। इन्हें तो टॉप 3 में देखा जा रहा था। चलिए जानते हैं कि, इन खबरों और दावों में कितनी सच्चाई है?

Bigg Boss 19 से नेहल चुडासमा और बसीर अली क्या सच में हो गए बाहर?

बिग बॉस 19 शो में डबल एविक्शन के जरिए नेहल चुडासमा, बसीर अली के बाहर होने की खबरें अभी तक आधिकारिक नहीं हैं।

देखें वीडियो

लेकिन सोशल मीडिया पर कई पेज ये दावा कर रहे हैं कि, इन दोनों को रिएलिटी शो से बाहर कर दिया गया है। इससे पहले खबरें आ रही थी कि, किसी को सीक्रेट रुम में भेजा सकता है। लेकिन अब ये भी दावा किया जा रहा है कि, नेहल और बसीर दोनों में से कोई भी सीक्रेट रुम नहीं जा रहा है। आपको बता दें, बिग बॉस 19 में किसी ना किसी कारण घरवालों के रोक लिया जा रहा था। लेकिन अब अचानक से दो मजबूत कंटेस्टेंट को घर से बेघर करने की खबर है। हालंकि अभी तक आधिकारिक रुप से इसकी कोई भी जानकारी मौजूद नहीं है।

देखें वीडियो

क्या बॉस 19 बीच में ही छोड़ देंगे अमाल मलिक?

म्यूजिशियन और सिंगर अमाल मलिक को लेकर भी खबरें है कि, उनकी तबियत बहुत ज्यादा खराब है , जिसकी वजह से वो बीच में ही बिग बॉस 19 छोड़ रहे हैं।

अमाल के पिता का एक क्रिप्टेड पोस्ट भी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने रियल जर्नी म्यूजिक को बताया है। भी तक अमाल को लेकर भी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन उनकी कुछ दिनों से बीबी हाउस में तबियत जरुर खराब चल रही है।

नेहल चुडासमा, बसीर अली और अमाल मालिक जाने से टूटेगा फैंस का दिल

आपको बता दें, बिग बॉस 19 के ये तीनों मजबूत कंटेस्टेंट कहे जाते हैं। इन्हें टॉप 3 में लोग देख रहे हैं। 2 महीने की शो की जर्नी पर अगर नजर डालें तो सबकुछ इन्हीं के ईर्द-गिर्द घूमता रहता है। लेकिन अब अचानक से नेहल ,बसीर और अमाल के बाहर होने की खबरों ने फैंस को निराश कर दिया है। क्योंकि ये तीनों काफी अच्छे कंटेस्टे दे रहे थे। जब तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आती है तब तक ये कहना मुश्किल है कि, गेम में आगे क्या होगा?

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026

Ranveer Singh

मई 29, 2026