Bigg Boss 20:सलमान खान का कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 6 सितंबर से शुरू होने के लिए तैयार है। इसे लेकर एक के बाद एक अपडेट शेयर किए जा रहे हैं। वहीं इस पर अब लेटेस्ट रिपोर्ट की बात करें तो कहा जा रहा है कि बिग बॉस 20 को और भी इंटरेस्टिंग बनाने के लिए दो एक्स कपल को अप्रोच किया गया है। आखिर कौन है वह और क्या वाकई टीआरपी के नाम पर मेकर्स एक्स कपल का तड़का लगाने वाले हैं। आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट क्या है और बिग बॉस 20 क्यों सुर्खियों में आ गया है। आखिर किसे अप्रोच किया गया है।
किसने ठुकरा दिया मेकर्स का ऑफर
🚨 Bigg Boss 20 Update 🚨
• Two ex-couples have been approached by the makers; one denied, and another is still in talks. 👀
• Jannat Zubair and Faisal Shaikh denied the offer.
• Ruru Thakur is in talks.
• Anjali Arora is almost confirmed to take part in the show.
•…
— Digital News Hub (@digital_newshub) August 10, 2026
लेटेस्ट रिपोर्ट्स की अगर बात करें तो कहा जा रहा है कि मेकर्स ने बिग बॉस 20 के लिए 2 एक्स कपल को अप्रोच किया लेकिन उनमें से एक की तरफ से मना कर दिया गया है। दूसरे के साथ फिलहाल बातचीत जारी है। दरअसल जन्नत जुबेर और फैजल से जिनके अफेयर्स के रयूमर्स पिछले लंबे समय से लगातार चलती आ रही थी। फिर ब्रेकअप की खबरें आई उन्हें शो का ऑफर मिला था लेकिन वह बिग बॉस 20 के लिए मना कर चुके हैं।
कौन आ सकते हैं Bigg Boss 20 में नजर
इसके साथ ही कहा जा रहा है कि रूरु ठाकुर के साथ अभी बातचीत चल रही है बता दे कि स्प्लिट्सविला में आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत और रूरु ठाकुर का लव ट्रायंगल काफी सुर्खियों में रहा था। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि अंजलि अरोड़ा बिग बॉस 20 में नजर आ सकती है। कहा जा रहा है और मेकर्स इनफ्लुएंसर की बजाय इस बार आईटीवी के चेहरे को शो में लाने वाले हैं।
जाहिर तौर पर एक्स कपल के साथ बिग बॉस को देखना लोगों के लिए दिलचस्प होने वाला है क्योंकि पहले ही मेकर्स की तरफ से बता दिया गया है कि इस बार एक वरदान मिलने वाला है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि इस बार सिंगल नहीं बल्कि जोड़ियां में कंटेस्टेंट नजर आएंगे।







