---Advertisement---

Bigg Boss 20: ‘जो करण-अर्जुन में हुआ वो…’ क्या सलमान खान के साथ दिखेंगे शाहरुख खान, प्रीमियर तारीख आते ही काउंटडाउन हुआ शुरू

Bigg Boss 20: सलमान खान ने टीजर को शेयर करते हुए फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दिया लेकिन क्या होने वाला है इस बार ट्विस्ट जिसे लेकर लोग बातें बनाने लगे हैं। क्या नए कंटेस्टेंट के साथ पुराने की भी वापसी होने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 4, 2026 2:02 अपराह्न

Bigg Boss 20
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 20: टीवी के सबसे पहले रियलिटी शो जिसका इंतजार एक सीजन खत्म होने के साथ ही दूसरे सीज़न के लिए लोग करने लगते हैं उसका आगाज बहुत जल्द होने के लिए तैयार है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सलमान खान की होस्टिंग में सबसे चर्चित शो बिग बॉस 20 की जिसे लेकर प्रीमियर तारीख की घोषणा कर दी गई है। क्या इस सीजन में भाईजान के साथ शाहरुख खान भी दिखाई देने वाले हैं। आइए जानते हैं क्यों करण अर्जुन हिंट के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है और यूजर्स के बीच बिग बॉस 20 ट्रेंड कर रहा है।

आखिर कब से शुरू होने वाला है बिग बॉस 20

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

वहीं बिग बॉस 20 के इस प्रोमो के साथ मेकर्स ने इसकी रिलीज तारीख की भी घोषणा कर दी गई है जहां बताया गया है कि शो की शुरुआत 6 सितंबर से होने वाली है। जिओ हॉटस्टार और कलर्स पर बिग बॉस 20 को फैंस एंजॉय कर सकते हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना रहे थे तो वहीं लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर नए सीजन के साथ सलमान खान की होस्टिंग देखने को मिलेगी।

बिग बॉस 20 को लेकर क्या है सलमान खान का करण अर्जुन हिंट

हालांकि इस सबके बीच बिग बॉस 20 के प्रोमो में सलमान यह कहते हुए नजर आते हैं कि जो करण अर्जुन में हुआ था वह अब बिग बॉस में दोबारा होगा तथास्तु।” इसके साथ ही मेकर्स ने कैप्शन में लिखा एक से भले दो।” अब ऐसे में आखिर ट्विस्ट क्या होने वाला है यह तो आने वाले समय में ही पता चलेग।

Bigg Boss 20 को लेकर क्या बोल रहे लोग

वहीं इस टीजर को देखने के बाद नए सीजन के लिए लोग एक्साइटेड हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा क्या पुरानी कंटेस्टेंट फिर से वापस आएंगे तो एक यूजर ने कहा हम योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी को चाहते हैं। एक यूजर ने कहा लगता है शाहरुख खान आने वाले हैं। बाकी यूजर्स भी मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन आखिर इसका ट्विस्ट क्या होगा यह आने वाले समय में पता चलेगा।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Firozabad Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026