---Advertisement---

Bigg Boss 20: एक्स कंटेस्टेंट या फैमिली का सपोर्ट! सलमान खान ने ‘तथास्तु’ के बाद ‘वरदान’ ट्विस्ट का किया पर्दाफाश, देखें नया प्रोमो

Bigg Boss 20: आखिर किस वरदान का जिक्र करते दिखे सलमान खान जो निश्चित तौर पर इस सीजन में ट्विस्ट को बढ़ाने के लिए काफी है। इसे लेकर यूजर्स का कहना है कि एक्स कंटेस्टेंट की एंट्री हो सकती है तो कुछ लोगों का कहना है की फैमिली सपोर्ट के लिए आएगी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 6, 2026 2:06 अपराह्न

Bigg Boss 20
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 20: सलमान खान ने एक बार फिर से कंट्रोवर्शियल शो का इंतजार कर रहे फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दिया है क्योंकि नए प्रोमो में ट्विस्ट की कोई कमी नहीं है। पहले करण अर्जुन और तथास्तु का तड़का लगाने वाले होस्ट ने इस बार वरदान ट्विस्ट का खुलासा किया है। नए प्रोमो को देखकर एक बार फिर यूजर्स इस पर बातें बनाने में पीछे नहीं हैं। आखिर क्यों इस सीजन को सबसे खास माना जा रहा है और बिग बॉस 20 को इंतजार कर रहे लोग क्या कह रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है खास।

वरदान का खास तड़का लगाते दिखेंगे सलमान खान

कलर्स चैनल द्वारा शेयर किए गए प्रोमो वीडियो को बिग बॉस तक द्वारा जारी किया गया है जिस पर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां सलमान खान यह कहते हुए नजर आते हैं कि “इस बार बिग बॉस में सभी घरवालों को मिलेगा एक वरदान तथास्तु मेरी जान।”

Bigg Boss 20 में करण अर्जुन का लगा तड़का

वहीं इससे पहले मेकर्स की तरफ से डेट अनाउंसमेंट का टीजर जारी किया गया था जहां सलमान खान घोड़ा पकड़े हुए नजर आते हैं और इस दौरान वह कहते हैं जो कर्जन करण में हुआ था बिग बॉस में दोबारा होगा। इसके साथ ही मेकर्स ने कहा था, “एक से भले दो।”

बिग बॉस के इस सीजन को लेकर यूजर्स की क्या है राय

बिग बॉस तक द्वारा शेयर किए गए इस प्रोमो वीडियो की बात करें तो इसे देखने के बाद एक यूजर ने कहा, “शायद घर वाले एक हफ्ते के लिए कंटेस्टेंट की मदद करने के लिए आएंगे।” वहीं एक यूजर ने कहा लगता है एक्स कंटेस्टेंट का तड़का लगने वाला है तो एक यूजर ने कहा सभी कंटेस्टेंट अपने आप को एक बार एलिमिनेशन से बचा सकते हैं। वहीं एक यूजर ने कहा क्या तथास्तु की वजह से बिग बॉस के इतिहास में एक बार फिर अनफेयर चीज होने वाली है।

अब ऐसे में आगे ट्विस्ट क्या होने वाला है यह तो आने वाले समय में पता चलेगा लेकिन बिग बॉस 20 6 सितंबर 2026 से स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026