---Advertisement---

Bigg Boss 20: माही विज ने यंग डीएसए की गिरती पैंट का उड़ाया मजाक, बेहद पर्सनल कमेंट से हिला सलमान खान का शो

Bigg Boss 20: सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 20 में माही विज और यंग डीएसए के बीच भयंकर लड़ाई हो गई है। इस दौरान माही ने यंक के ऊपर पर्सनल कमेंट करके घर में नया विवाद खड़ा कर दिया है। शो के नए प्रोमो में दोनों के बीच काफी बड़ा विवाद हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 15, 2026 1:36 अपराह्न

Bigg Boss 20
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 20:  बिग बॉस 20 में माही विज और यंग डीएसए के बीच जमकर जुबानी जंग हुई है। ये विवाद इतना बड़ा कि, माही ने यंग के ऊपर पर्सनल कमेंट करते हुए उनका नेशनल टीवी पर मजाक उड़ाया है। बिग बॉस 20 का नया प्रोमो आया है। जिसमें दोनों के बीच जमकर तू-तू और मैं-मैं हो रही है। दोनों के बीच बढ़ते विवाद का फायदा शो को  टीआरपी के रुप में हो सकता है।  क्योंकि ये मामला अब शो से हटकर पसर्नल विवाद बन चुका है। आने वाले एपिसोड में  हुई ये लड़ाई वीकेंड पर रिएलिटी शो के होस्ट सलमान खान उठा सकते हैं।

Bigg Boss 20 में माही विज ने यंग डीएसए पर कसा पर्सनल कमेंट

बिग बॉस 20 का नया प्रोमो आया है। जिसमें माही विज और यंग डीएसए  के बीच की यह पूरी तीखी बहस हुई है। प्रोमो में दोनों एक-दूसरे पर चिल्लाते और मर्यादा लांघते नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे पर तीखा जुबानी हमला कर रहे हैं। आने वाले एपिसोड में देखा जा सकता है कि,  माही विज बेहद गुस्से में यंग डीएसए की तरफ बढ़ते हुए कहती हैं, वो बोलता है सामने नहीं खेलती… अबे तू आ ना सामने खेलने! इसके बाद वो नकुल धुल का जिक्र करते हुए कहती हैं कि, वो 6 फुटिया नकुल धुल के आगे 5 फुटिया लड़की लड़ ली, तू तो कुछ कर भी नहीं पाया! बातें पीछे से करने की आदत है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-JioHotstar Reality

माही इतने पर ही नहीं रुकी उन्होंने यंग को ललकारते हुए कहा कि,  ‘छाती ठोक के मर्द बनो पहले, औरतों वाले काम बंद करो… हां, घर पे जा इधर से डायरेक्ट!’ इसके बाद यंग ने माही विज के ट्रॉफी जीतने के बयान पर तंज सकते हुए कहा कि, ‘बर्तन उठाने नहीं जमता बोले… ट्रॉफी उठाउंगी, वो तो मैं लेके जाऊंगी। इसके तुरंत बाद उन्होंने यंग डीएसए के कपड़ों पर वार करते हुए कहा, ‘छोटा बेबी! पैंट गिर जाएगी तेरी, पैंट संभाल अपनी!’

बिग बॉस 20 में कैसा खेले रहे माही विज और  यंग?

बिग बॉस 20 के मजबूत कंटेस्टेंट टीवी एक्ट्रेस माही विज और यंग डीएसए बने हुए हैं। शुरुआत में इन दोनों ने अच्छा खेला था। लेकिन लेकिन हाल ही के हफ्तों में उनका गेम पूरी तरह से दुश्मनी और पर्सनल अटैक में बदल चुका है। माही विज घर में हो रही हर गलत चीज के खिलाफ तुरंत आवाज उठाती है। वहीं, यंग कूल, फनी मिजाज और रीयल पर्सनालिटी के साथ शो में खेलते हैं। ऐसे में जब दोनों ही आपस में भिड़ गए हैं तो शो  को जमकर कंटेन्ट मिल रहा है। इसके साथ ही दोनों की घर के बाहर खूब चर्चा हो रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 15, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026

Jailer 2 Movie Review:

अक्टूबर 15, 2026

High Cholesterol

अक्टूबर 15, 2026

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026