---Advertisement---

Bigg Boss Fame Gori Nagori ने ‘तेरे करके’ गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके, लाल साड़ी और चश्मे में नजर आई ‘कहर’

Bigg Boss Fame Gori Nagori: हरियाणा की डांसर गोरी नागोरी बिग बॉस 16 में नजर आई थी और इसके बाद उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी हो गई है। यह बात सच है की गोरी हरियाणा की स्टेज डांसर की लिस्ट में टॉप पर है और म्यूजिक वीडियो को लेकर भी जानी जाती है। वहीं ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 15, 2024 12:31 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 18, 2024 5:59 अपराह्न

Bigg Boss Fame Gori Nagori
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss Fame Gori Nagori: हरियाणा की डांसर गोरी नागोरी बिग बॉस 16 में नजर आई थी और इसके बाद उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी हो गई है। यह बात सच है की गोरी हरियाणा की स्टेज डांसर की लिस्ट में टॉप पर है और म्यूजिक वीडियो को लेकर भी जानी जाती है। वहीं सोशल मीडिया के जरिए भी गोरी फैंस के बीच बनी रहती है। इस बीच उन्होंने अपने ही गाने ‘तेरे करके’ पर एक रील शेयर कर फैंस को खास ट्रीट देती हुई नजर आई। निश्चित तौर पर गोरी का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आया है और वह चर्चा में आ गई है। आईए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में खास।

Bigg Boss Fame Gori Nagori ने बनाया लोगों को दीवाना

इस रील्स को शेयर करते हुए गोरी नागोरी ने कैप्शन में लिखा, “देसी लुक में।” वीडियो को हजारों लाइक मिल चुके हैं। वहीं इसमें आप देख सकते हैं कि गोरी नागोरी ग्रीन ब्लाउज को रेड साड़ी के साथ अलग अंदाज में स्टाइल करती हुई नजर आ रही है। हाफ क्लच हेयर स्टाइल और गॉगल्स पहन कर गोरी ठुमके दिख रही है। जबरदस्त डांस और उनके एक्सप्रेशन को देख फैंस भी दिल हारने के लिए मजबूर हैं। कहने में दो राय नहीं है कि गोरी का यह डांस लोगों को दीवाना बना देने के लिए काफी है।

Bigg Boss Fame Gori Nagori के म्यूजिक वीडियो का जलवा

जहां तक गोरी नागोरी के ‘तेरे करके’ गाने की बात करें तो यह दो हफ्ते पहले यूट्यूब चैनल टी सीरीज हरियाणवी पर जारी किया गया जिसे अब तक 3.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।इस गाने में गोरी नागोरी अपने अलग अंदाज से चर्चा में आ गई। गाने में उनके अपोजिट मनदीप राणा नजर आ रहे हैं और दोनों की जोड़ी देखने लायक है। इस गाने को रुचिका जांगीर ने अपनी आवाज दी है तो लिरिक्स प्रहलाद फागना के हैं। इस गाने पर Bigg Boss Fame Gori Nagori के फैंस खूब रील्स शेयर कर रहे हैं। कहना गलत नहीं है कि गोरी नागोरी का अंदाज वाकई काफी खास है जिसकी वजह से लोग उन्हें चाहते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026