---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: कभी एक दूसरे पर जान छिड़कते थे अविनाश सचदेव और पलक पुरसवानी, ब्रेकअप के बाद शो में लगाएंगे तड़का!

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। कहा जा रहा है कि मेकर्स शो को पिछले सीजन से भी मजेदार बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस शो को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स ऐसे कंटेस्टेंट से कनेक्ट कर रहे हैं जो उन्हें इस शो ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 13, 2023 12:15 अपराह्न

bigg boss ott 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। कहा जा रहा है कि मेकर्स शो को पिछले सीजन से भी मजेदार बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस शो को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स ऐसे कंटेस्टेंट से कनेक्ट कर रहे हैं जो उन्हें इस शो के लिए कंटेंट दे सके। ऐसे में अब खबर आ रही है कि एक्स लवर्स पलक पुरसवानी और अविनाश सचदेव बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आएंगे। खास बात यह है कि यह दोनों किसी समय में एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब दोनों अपने रास्ते अलग कर चुके हैं। ऐसे में दोनों को शो में एक साथ देखना वाकई काफी इंटरेस्टिंग होने वाला है।

ब्रेकअप के बाद साथ दिखेंगे पलक और अविनाश

रिपोर्ट की मानें तो पलक और अविनाश कभी एक दूसरे के प्यार में पागल थे। वह अब एक-दूसरे के आमने सामने होंगे।बिग बॉस के फॉर्मेट को देखते हुए ऐसा ही लग रहा है कि रिश्ते को खत्म कर चुके ये कपल ऑपोजिट खड़े होकर शो में तड़का लगाने की भरसक कोशिश करते नजर आएंगे। शो में दोनों को साथ देखना लोगों के लिए वाकई काफी मजेदार होने वाला है।पलक और अविनाश को लेकर यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है।

ये भी पढ़ें: आखिर क्यों Shah Rukh Khan बोले ‘कुत्तों को भी मेरी फिल्में पसंद आने का है इंतजार’, जवाब से मच रही खलबली

इस वजह से अलग हुए अविनाश और पलक

बता दें कि अविनाश सचदेव छोटी बहू सीरियल से काफी सुर्खियों में आए थे। इस शो में वह रुबीना दिलैक के करीब आए थे और दोनों का रिश्ता काफी समय तक चला था। रुबीना से अलग होने के बाद अविनाश ने ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ को स्टार शालमली देसाई से शादी के बंधन में बंधे।2017 में हुई शादी 2019 में टूट गई और कपल अलग हो गए। वहीं बाद में अविनाश का नाम पलक से जुड़ा। करीब 4 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने रोका भी किया। अंडरस्टैंडिंग और अन्य वजहों से दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। दोनों कपल डांसिंग शो ‘नच बलिए’ में भी आए थे। अब ब्रेकअप के बाद एक बार फिर दोनों साथ में बिग बॉस में नजर आएंगे। फैंस उन्हें साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

इस दिन से यहां देखें बिग बॉस ओटीटी

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ 17 जून से स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।इस बार यह शो काफी अलग होने वाला है क्योंकि होस्ट के तौर पर सलमान खान नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि पिछले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था। इसके अलावा शो के फॉर्मेट से लेकर सेट तक काफी अलग है। खास बात यह है कि आप इसे घर बैठे जियोसिनेमा पर इंजॉय कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Summer Outfits: गर्मियों में दिखना है कूल , तो मृणाल ठाकुर के इन शानदार लुक्स को करें फॉलो

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026