---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: क्या दोबारा शो में वापसी करेंगे साइरस ब्रोचा! इन 2 कंटेस्टेंट के बीच हुई जमकर भिड़ंत

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में लगातार हर दिन नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। जहां बीते दिन सलमान खान वीकेंड के वार पर कई कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हुए नजर आए। वहीं शो का जो हाईलाइट रहा वह है साइरस ब्रोचा। दरअसल अपनी खराब तबीयत का हवाला देते ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 10, 2023 11:12 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 10, 2023 1:05 अपराह्न

Bigg Boss OTT 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में लगातार हर दिन नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। जहां बीते दिन सलमान खान वीकेंड के वार पर कई कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हुए नजर आए। वहीं शो का जो हाईलाइट रहा वह है साइरस ब्रोचा। दरअसल अपनी खराब तबीयत का हवाला देते हुए साइरस घर से बेघर होना चाहते थे। उन्होंने सलमान के सामने कई मिन्नते की थी। यहां तक कि उन्हें समझाने के लिए उनके दोस्त कुणाल भी शो में पहुंचे थे लेकिन ऐसा लग रहा है जैसे साइरस घर से जाने का मन बना लिए थे। ऐसे में बिग बॉस ने उन्हें राहत दी है और वह घर से बेघर हो चुके हैं। जी हां, आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

क्या बिग बॉस घर से बेघर हुए साइरस

लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो साइरस ब्रोचा घर से बाहर हो चुके हैं। रिपोर्ट की माने तो सलमान के लाख समझाने के बाद भी उन्होंने बिग बॉस से अपनी तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए कहा कि वह घर से जाना जाते हैं और ऐसे में उन्हें एलिमिनेट कर दिया गया है। साइरस ने यह कहा था कि वह जल्द ही शो में वापस आएंगे लेकिन फिलहाल वह यहां काफी डिप्रेशन में हैं। ऐसे में बिग बॉस में उन्हें घर से तो जाने दे दिए लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह शो में फिर से वापसी करते हैं।

अभिषेक और अविनाश के बीच दुश्मनी

बिग बॉस वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान एक टास्क में अविनाश सचदेव और अभिषेक मल्हान के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली। ऐसे में माना जा रहा है कि अभिषेक के निशाने पर अब अविनाश आ चुके हैं और दोनों ही गेम में काफी स्ट्रॉन्ग होते नजर आ रहे हैं। जहां अभिषेक की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और वह शुरुआत से ही गेम खेलना चाहते थे। वहीं अविनाश बीते हफ्ते काफी उभर कर सामने आए हैं और वह अब गेम में एक्टिव हो चुके हैं। ऐसे में इस दुश्मनी को देखना वाकई काफी दिलचस्प होगा।

पलक की एंट्री से क्या होगा अविनाश का गेम

गौरतलब है कि बिग बॉस को 2 हफ्तों के लिए एक्सटैंड कर दिया गया है। वहीं अब फिनाले अगस्त में बताया जा रहा है। बीते दिनों अविनाश ने फलक नाज के सामने अपने प्यार का इजहार किया वहीं अब यह भी कहा जा रहा है कि उनके प्यार में ट्विस्ट लाने के लिए पलक पुरसवानी यानी उनकी एक्स गर्लफ्रेंड को शो में फिर से वापस बुलाया जाएगा। अब यह देखना दिलचस्प है कि आने वाले हफ्ते में घर में क्या मसाले देखने को मिलते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026