---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव के फैंस को लगा झटका, रिटायरमेंट को लेकर यूट्यूबर ने अभिषेक मल्हान से कही ये बात

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में एल्विश यादव का दबदबा कायम है और वह हर दिन अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। जहां बीते दिन वह डिक्टेटर बनकर घर में राज कर रहे थे और इस दौरान कई हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 20, 2023 12:54 अपराह्न | Updated: जुलाई 20, 2023 5:20 अपराह्न

Elvish yadav
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में एल्विश यादव का दबदबा कायम है और वह हर दिन अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। जहां बीते दिन वह डिक्टेटर बनकर घर में राज कर रहे थे और इस दौरान कई हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला। बीते एपिसोड में एल्विश ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद फैंस का दिल टूट गया है। जी हां, लगातार लोगों को एंटरटेन करने वाले एल्विश यादव ने कहा है कि वह बहुत जल्द सोशल मीडिया से ब्रेक लेकर रिटायर होना चाहते हैं। यह खबर फैंस के लिए वाकई चौंकाने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर एल्विश यादव ने ऐसा क्या कहा।

आखिर ऐसा क्या बोले एल्विश यादव

दरअसल लाइव फीड आप देख सकते हैं कि “एल्विश यादव, मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान और आशिका भाटिया खाना खा रहे होते हैं और इस दौरान अभिषेक अपने दोस्तों से कहते हैं कि अपना तो यही काम है कि लोगों को एंटरटेन करते रहना। ऐसे में एल्विश अपनी बात रखते हैं और कहते हैं कि “वह बहुत जल्द यूट्यूब से ब्रेक लेने वाले हैं। बहुत कर लिया लोगों को एंटरटेनमेंट अब मैं अपने लिए समय देना चाहता हूं।”

एल्विश की बात सुनकर अभिषेक मल्हान को लगा झटका

इतना सुनने के बाद अभिषेक मल्हन चौंक गए और उन्होंने पूछा कि “तो कब है तुम्हारा रिटायरमेंट का प्लान और तुम कब ले रहे हो ब्रेक।” इस पर एल्विश कहते हैं कि “30 की उम्र में मैं सोशल मीडिया से ब्रेक लेकर यूट्यूब को अलविदा कह दूंगा। अपने लिए अब समय निकालना है। लोगों को बहुत एंटरटेन कर लिया है।” यह खबर फैंस के लिए वाकई चौंकाने वाली है। यूट्यूब पर तगड़ी फैन फॉलोइंग रखने वाले एल्विश लोगों को लगातार एंटरटेन करते आ रहे हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कब वह यूट्यूब की दुनिया को अलविदा कहते हैं।

आखिर क्या रहा बिग बॉस के बीते एपिसोड में खास

अगर बिग बॉस की बात करें तो बीते एपिसोड में आप देखे होंगे कि एल्विश यादव घर के डिक्टेटर बन गए हैं और वह कंटेस्टेंट पर हुकुम चलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान फलक नाज, जिया शंकर और अविनाश सचदेव उन्हें बायकॉट और करते हुए दिख रहे हैं। वहीं बाद में बिग बॉस अविनाश सचदेव को सीक्रेट टास्क देते हैं और एल्विश को कैप्टंसी की रेस से हटाने का पावर भी देते हैं। ऐसे में अविनाश उस टास्क को पूरा करते हैं और इस तरह एल्विस को कैप्टंसी की रेस से बाहर कर दिया जाता है। वहीं अब अविनाश सचदेव, बेबिका धुर्वे, पूजा भट्ट और जद हदीद कैप्टेंसी की रेस में हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026