---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: फुकरा इंसान के संचालक बनने से गेम में आया नया मोड़ , पूजा भट्ट बनी घर की नई कप्तान

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में कैप्टन के लिए अभिषेक मल्हान ने दिया पूजा भट्ट का साथ। कप्तान बनने के लिए बेबीका को किया पूजा ने आउट।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 22, 2023 12:14 अपराह्न

Bigg Boss OTT 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: देश का नंबर वन रियालटी शो बिग-बॉस ओटीटी सीजन -2 काफी अलग ही लेवल पर जाता हुआ नजर रहा है। पिछले हफ्ते घर में हुई एल्विश यादव और आशिका भाटिया की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद मानो घर में एक अलग सी एनर्जी देखने को मिली रही है। घर के अंदर लंबे समय तक बने रहने के लिए सभी टास्क को पूरा करना जरुरी होता है। खासतौर पर जब बात हो कैप्टनसी टास्क की तो हर सदस्य काफी एक्टिव हो जाता है। इस टास्क में जीतने पर कैप्टन बनने वाले सदस्य को काफी सारी सुविधाएं दी जाती है। अभी हाल ही में घर पर हो रहे कैप्टनसी टास्क में अविनाश ने काफी चालाकी और समझदारी के साथ अभिषेक, जिया , मनीषा , एल्विश और आशिका को इस रेस से आउट कर दिया था। जिसके बाद बाकी के बचे हुए कंटेस्टेंट के बीच बिग-बॉस ने कप्तान बनने के लिए एक खास टास्क तैयार किया था जिसको संचालन करने की जिम्मेदारी बीबी ने अभिषेक मल्हान को सौंपी थी।  

आखिर क्या था टास्क

बीते एपिसोड में बिग बॉस के घर पर कप्तानी की रेस के लिए बचे हुए केंस्टेंट फलक नाज, जद हदीद, पूजा भट्ट और बेबीका ध्रुवे के बीच एक टास्क आयोजित किया गया था। जिसनें इन कंटेस्टेंट को क्ले की मदद से बिग-बॉस का लोगो बनाना था। वहीं संचालक को हर एक राउंड के बाद जिसने सबसे बढिया लोगो बनाया होगा , उसके नाम की घोषणा करनी है। फिर वह कंटेस्टेंट किसी भी एक सदस्य को टास्क से बाहर कर सकता है। ऐसे में किसको कैप्टन बनाना है इसकी पूरी जिम्मेदारी फुकरा इंसान के पास थी। फुकरा इंसान और उसकी टीम में बातचीत करके पहले ही यह बात डिसाइड कर ली थी , वह पूजा भट्ट को ही घर का नया कैप्टन बनाएंगे।

पूजा भट्ट बनी घर की नई कप्तान

कप्तानी टास्क में हर राउंड पर बजर बजने के बाद अभिषेक बेस्ट परफॉर्मेंस के तौर पर पूजा भट्ट को सेलेक्ट कर रहे थे, जिसके फलस्वरुप पूजा एक-एक कंटेस्टेंट को टास्क से आउट करते जा रही थी। इस तरह पूजा भट्ट टास्क में आखिरी तक बनी रही और बीबी ने पूजा को घर का नया कप्तान घोषित कर दिया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026