---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: आखिर क्यों जिया शंकर बनी घर की ‘ईमानदार सांप’, फैमिली को सामने देख इमोशनल हुए ये कंटेस्टेंट

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में ड्रामे खत्म हो नहीं रहे हैं। ऐसे में बीते दिनों नॉमिनेशन के टास्क में बहुत कुछ हुआ जिसके बाद घर का माहौल बदल गया है। जी हां, इस सब के बीच जो कंटेस्टेंट लाइमलाइट में आए हैं वह है जिया शंकर और अविनाश सचदेव और इनके ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 1, 2023 12:08 अपराह्न

Bigg Boss OTT 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में ड्रामे खत्म हो नहीं रहे हैं। ऐसे में बीते दिनों नॉमिनेशन के टास्क में बहुत कुछ हुआ जिसके बाद घर का माहौल बदल गया है। जी हां, इस सब के बीच जो कंटेस्टेंट लाइमलाइट में आए हैं वह है जिया शंकर और अविनाश सचदेव और इनके बदलते रिश्ते। जिया को अविनाश सचदेव को नॉमिनेट करना भारी पड़ा है और अब ऐसे में दोनों के बीच दूरियां आ गई। वहीं दूसरी तरफ लोग भी खूब बातें बना रहे हैं। यहां तक कि अभिषेक मल्हान भी जिया शंकर के डिसीजन से काफी हैरान हैं। इस सबके बीच घर में फैमिली वीक स्टार्ट हो गया है और इस दौरान कंटेस्टेंट की फैमिली शो में नजर आ रही है। आइए जानते हैं आखिर क्या रहा बीते एपिसोड में खास।

यह है पूरा मामला

बीते एपिसोड की बात करें तो इसमें जिया शंकर और जद हदीद एक्टिविटी एरिया में जाते हैं जहां उनके सामने अविनाश सचदेव और अभिषेक मल्हान की तस्वीर होती है।दोनों को आपसी सहमति से किसी एक को नॉमिनेट करना था। जहां जद अपनी दोस्ती को निभाने के लिए अविनाश को सेव करना चाहते थे और अभिषेक को नॉमिनेट। वहीं जिया गेम का कारण देते हुए अविनाश को नॉमिनेट करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा वह अपने गेम को मैं आगे बढ़ाना चाहती और ऐसे में उन्हें लगता है कि अविनाश उनके लिए कॉन्पिटिशन है क्योंकि वे दोनों 1 लेवल पर आते हैं। बिग बॉस के ये कहने पर दोनों को एक डिसीजन पर आना ही होगा जिसके बाद जद हार कर अविनाश को नॉमिनेट करते हैं।

जिया के डिसीजन पर लोग हैं हैरान

इस नॉमिनेशन के बाद घर में काफी कुछ बदल गया और लोग जिया के डिसीजन पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं अभिषेक, एल्विश यादव और मनीषा रानी को भी यह डिसीजन काफी अजीब लगा है। इतना ही नहीं एल्विश ने तो जिया को ‘ईमानदार सांप’ तक बोल दिया है। यह बात सच है कि अविनाश जिया को शुरुआत से ही गेम में सपोर्ट करते हुए नजर आए हैं ऐसे में जिया का इस तरह अविनाश को ही नॉमिनेट करना घरवालों के समझ से परे है।

फैमिली से मिलकर क्या कंटेस्टेंट बदल लेंगे अपना गेम

वहीं लाइव फीड में यह दिखाया गया है कि अविनाश सचदेव की मम्मी उनसे मिलने आती हैं और इस दौरान वह कंटेस्टेंट से रूबरू होती हैं। वहीं अभिषेक की मां भी शो में मिलने के लिए आती हैं और मनीषा के पापा भी मस्ती करते दिखते हैं। इतना नहीं नहीं जद की बेटी वीडियो कॉल के जरिए एक मैसेज अपने पापा को देती है जिसके बाद कंटेस्टेंट काफी इमोशनल हो जाते हैं। कहना गलत नहीं है कि आने वाला एपिसोड वाकई काफी दिलचस्प होने वाला है जिसमें ढेर सारे इमोशंस और प्यार देखने को मिलेंगे। अब ऐसे में देखना यह है कि क्या फैमिली वीक के बाद कंटेस्टेंट की गेम बदल जाती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 15, 2026