---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: घर की ‘विलेन’ बनी मनीषा रानी, आशिका के बाद अब किस पर लटकेगी एलिमिनेशन की तलवार

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 फिनाले के करीब आ रहा है और वैसे ही घर में काफी ड्रामे और मसाले देखने को मिल रहे हैं। हर कंटेस्टेंट फिनाले वीके में अपनी जगह बनाने के लिए पुरजोर कोशिश में लगे हुए हैं। बीते वीकेंड के वार पर सलमान खान मनीषा रानी को लताड़ ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 31, 2023 10:47 पूर्वाह्न

bigg boss ott 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 फिनाले के करीब आ रहा है और वैसे ही घर में काफी ड्रामे और मसाले देखने को मिल रहे हैं। हर कंटेस्टेंट फिनाले वीके में अपनी जगह बनाने के लिए पुरजोर कोशिश में लगे हुए हैं। बीते वीकेंड के वार पर सलमान खान मनीषा रानी को लताड़ लगाते हुए नजर आए। उनके बर्ताव के लिए उन्हें जमकर फटकार लगाई गई और ऐसे में बाहर उनके फैंस काफी नाराज है। यह कहा जा रहा है कि मनीषा को जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है। इस सबसे परे एक बार फिर घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ क्योंकि फिनाले में सिर्फ 2 हफ्ते बचे हैं। वहीं इस बार नॉमिनेशन काफी दिलचस्प रहा है। आइए जानते हैं आखिर किस पर लटकी है नॉमिनेशन की तलवार।

ये कंटेस्टेंट हैं घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 4 कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड हैं। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार पूजा भट्ट, अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव और बेबिका धुर्वे इस हफ्ते घर से में सेफ हैं। वहीं कहा जा रहा है कि मनीषा रानी, अविनाश सचदेव, जिया शंकर और जद हदीद इस हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से किस पर एलिमिनेशन की तलवार लटकती है। वैसे कहा जाए तो जैसे मनीषा रानी के साथ उनके बर्ताव के लिए फटकार लगाई जा रही है तो ऐसे में या भी माना जा रहा है कि मनीषा रानी घर से बेघर हो सकती हैं। वहीं जिया शंकर के बारे में अब अफवाहों का बाजार गर्म है कि उन्हें फिनाले वीक में जगह दी जाएगी।

अपनी फैमिली से मिलेंगे घरवाले

जद हदीद और अविनाश सचदेव को लेकर भी यह कहा जा रहा है कि इनमें से भी कोई बेघर हो सकते हैं। फिलहाल इसके लिए तो इंतजार करना पड़ेगा लेकिन इतना तो तय है कि इस हफ्ते दो कंटेस्टेंट घर से बेघर किए जाएंगे। कहना गलत नहीं होगा कि यह गेम आए दिन और भी मजेदार होते जा रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। बीते दिन वोटों की कमी के आधार पर आशिका भाटिया घर से बेघर हो चुकी हैं और ऐसे में अब 9 कंटेस्टेंट बचे हैं। वही फिनाले बिग में सिर्फ 2 हफ्ते हैं। सलमान खान ने इस बात का खुलासा किया है कि इस हफ्ते फैमिली वीक है तो ऐसे में घर में काफी इमोशंस भी देखने को मिलेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Akshay Kumar

सितम्बर 9, 2026

Nikki Tamboli

सितम्बर 8, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

सितम्बर 8, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 4

सितम्बर 8, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 25

सितम्बर 8, 2026

Akshay Kumar

सितम्बर 8, 2026