---Advertisement---

Jailer के नए गाने ‘हुकुम’ में बंदूक ताने दिखे Rajinikanth, तमन्ना संग ठुमके लगाने के बाद स्वैग दिखाते आए नजर

Jailer: साउथ के सुपरस्टार कहे जाने वाले रजनीकांत अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। एक्शन अवतार करने के लिए रजनीकांत हमेशा अपनी फीस लेने के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसे में उनकी बिग बजट फिल्में हमेशा चर्चा में बनी रहती है। इस बीच रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ काफी चर्चा में है ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 16, 2023 11:15 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 16, 2023 1:56 अपराह्न

Jailer
Follow Us
---Advertisement---

Jailer: साउथ के सुपरस्टार कहे जाने वाले रजनीकांत अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। एक्शन अवतार करने के लिए रजनीकांत हमेशा अपनी फीस लेने के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसे में उनकी बिग बजट फिल्में हमेशा चर्चा में बनी रहती है। इस बीच रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ काफी चर्चा में है और फैंस इसके लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रजनीकांत जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगे। वहीं हाल ही में फिल्म के नए गाने ‘हुकुम’ का टीजर जारी किया गया जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साईटमेंट बढ़ गई है और लोग इसके लिए बेताब हो गए हैं। आइए जानते हैं क्या है इस टीजर में खास।

नए गाने में एक्शन अवतार में दिखे रजनीकांत

रजनीकांत की फिल्म के इस गाने की बात करें तो जबसे यह जारी किया गया है लगातार ट्रेंड में है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। जहां एक तरफ साउथ सुपरस्टार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं वहीं हाथों में बंदूक ताने उनकी अदाएं देखने लायक है। वह हमेशा अपने टशन और स्वैग के लिए जाने जाते हैं और एक बार फिर उन्होंने इस गाने से फैंस का दिल जीतते हुए नजर आए। जहां इस गाने में रजनीकांत जबरदस्त नजर आ रहे हैं। उनका स्टाइल और एक्शन देख लोग कायल हो गए हैं। गाने की बात करें तो यह 17 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले रजनीकांत तमन्ना भाटिया के साथ ‘कावला’ गाने में नजर आए थे।

200 करोड़ के बजट में बनी है रजनीकांत की फिल्म

नेलसन दिलीपकुमार के निर्देशन में बन रही ‘जेलर’ फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कहा जा रहा है कि यह फिल्म लोगों को पसंद आएगी। पेन इंडिया फिल्म के लिए 175 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं और करीब 200 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को लेकर मेकर्स ही नहीं फैंस को भी काफी उम्मीदें हैं। कहने में दो राय नहीं है कि रजनीकांत अपने फैंस को इंप्रेस करने के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में राम्या कृष्णन, जैकी श्रॉफ, तमन्ना नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 10 अगस्त 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026