---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: क्या हार की वजह से पहली बार छलके पूजा की आंखों से आंसू! सपोर्ट में आलिया ने कहीं दिल छूने वाली बात

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी फिनाले जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है घर में काफी हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस बीच बीते दिन अभिषेक मल्हान घर के पहले फाइनलिस्ट और अंतिम कप्तान बन गए लेकिन इसके बाद जो हुआ वह कई चौंकाने वाली बात है। पूजा भट्ट रोती हुई नजर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 4, 2023 11:34 पूर्वाह्न

pooja bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी फिनाले जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है घर में काफी हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस बीच बीते दिन अभिषेक मल्हान घर के पहले फाइनलिस्ट और अंतिम कप्तान बन गए लेकिन इसके बाद जो हुआ वह कई चौंकाने वाली बात है। पूजा भट्ट रोती हुई नजर आई और उन्होंने अभिषेक के गेम गेम प्लान पर सवाल उठाते हुए कुछ ऐसा कह दिया जो फिलहाल चर्चा में है। दरअसल टास्क का रिजल्ट आने के बाद उन्होंने अभिषेक को बधाई देते हुए कहा कि आप अच्छा किए लेकिन आपने अच्छा खेला नहीं। वहीं बाद में अभिषेक और पूजा की थोड़ी झड़प देखने को मिलती है।

इमोशनल हुई पूजा भट्ट

दरअसल गेम के बीच में अभिषेक लड़ाई में अविनाश को एक बार फिर 36 की उम्र को लेकर ताना मारते हैं जिसके बाद बात खत्म होने के बाद पूजा भड़क जाती और वह कहती हैं कि आप लोगों को सलाम क्योंकि आप आज के यूथ फेस हैं। यहां तक कि आप अविनाश की उम्र पर भी टिप्पणी कर सकते हैं। आप उसे एक बार फिर 36 कहते रहे तो वह क्या था। वहीं बाद में जद हदीद, अविनाश सचदेव और बेबिका धुर्वे बैठ कर बात कर रहे होते हैं। उस दौरान पूजा भावुक हो जाती हैं और वह कहती हैं “मैंने कभी पहले इस तरह का खेल नहीं खेला है। इंडस्ट्री में 34 साल बिताने के बाद भी उन्होंने आज तक किसी का अपमान नहीं किया।”

पूजा के लिए जीत के सही मायने

इस दौरान पूजा भट्ट की आंखों से आंसू निकल जाते हैं और उन्होंने यही कहा कि “जीत क्या है और इसका फैसला कौन करता है। यह सच है कि एक ही व्यक्ति को ट्रॉफी मिलेगा लेकिन क्या जो हम है वह गेम हार गए हैं। मैं इस तरह की गेम में शालीनता से हारना ज्यादा पसंद करूंगी लेकिन जहां तक अभिषेक का सवाल है जो कुछ भी हुआ है उसके बावजूद मैंने हमेशा उसके जीत और उसकी तारीफ की है। “

घर का कम काम करेंगकरेंगी अब पूजा

इतना ही नहीं पूजा भट्ट ने आगे कहा, “मैं परेशान नहीं हूं। मुझे अभी समझ नहीं आया यह दुनिया नहीं है इससे आगे भी दुनिया है मैं ऐसी दुनिया का हिस्सा नहीं बनना चाहती हूं।मैं हारे हुए व्यक्ति के साथ रहना ज्यादा पसंद करूंगी क्योंकि मैं जीत का अनुसरण इस तरह नहीं करती और मैं खुद को बदल नहीं सकती। वहीं बाद में पूजा कहती है कि वह घर में ज्यादा काम इस बार नहीं करेगी ऐसा नहीं है कि अभिषेक कप्तान है इसलिए बल्कि वह सबको अपनी जिम्मेदारियां समझ आनी चाहिए।”

पूजा को लेकर आलिया ने कहीं ये बात

वहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट बाहर पूजा भट्ट की जीत को लेकर कुछ ऐसा बोल चुकी हैं जो फिलहाल चर्चा में है।दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने यह कहा कि उनकी बहन पूजा भट्ट उस घर में है यही उनके लिए जीत है। फैंसी आलिया की काफी तारीफ कर रहे हैं और कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले एपिसोड में काफी ड्रामे देखने को मिलेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026