---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान ने इशारों में दी फैंस को गुड न्यूज, फलक से प्यार का इजहार करना अविनाश को पड़ा भारी

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 के 3 हफ्ते बीत चुके है और बीते शनिवार सलमान खान वीक एंड का वार एपिसोड लेकर हाजिर हुए। सलमान खान ने एक तरफ जहां इस एपिसोड में घरवालों की क्लास लगाई वहीं दूसरी के फैंस को एक बड़ी गुड न्यूज भी दी। बता दें सलमान खान ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 9, 2023 3:15 अपराह्न

BIGG BOSS OTT 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 के 3 हफ्ते बीत चुके है और बीते शनिवार सलमान खान वीक एंड का वार एपिसोड लेकर हाजिर हुए। सलमान खान ने एक तरफ जहां इस एपिसोड में घरवालों की क्लास लगाई वहीं दूसरी के फैंस को एक बड़ी गुड न्यूज भी दी। बता दें सलमान खान ने हालिया एपिसोड में बताया कि शो को दर्शकों से बेहद अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसी के चलते पहले बिग बॉस ओटीटी जो सिर्फ छह हफ्तों का था उसे बढ़ाकर आठ हफ्ते का कर दिया गया है। सलमान के बोलने से इस खबर को कन्फर्म माना जा रहा है और वाइल्ड कार्ड एंट्री की खबर आ रही है।

सलमान ने बताया शो मचा रहा है धूम

सलमान ने बताया कि बिग बॉस ओटीटी को 4000 करोड़ मिनट के व्यूज मिल चुके है और जैसे-जैसे ये सीजन आगे बढ़ रहा है नए रिकॉर्ड्स बनते दिख सकते है। शो के कंटेस्टेंट साइरस इस एपिसोड के दौरान काफी निराश और परेशान दिखे। उन्होंने सलमान खान से गुहार लगाई कि उन्हें शो से बाहर निकाल दिया जाए क्योंकि वो घर के अंदर सर्वाइव नहीं कर पा रहे है। वो मेंटली और फिजिकली खुद को काफी डिप्रेस महसूस कर रहे है और उन्होंने जनता से भी अपील की ताकि वोट आउट के जरिए उन्हें घर से बेघर होने का मौका मिले। सलमान ने तब उन्हें कहा कि ऐसा नहीं हो सकता और कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार वो अपनी मर्जी से घर छोड़ कर नहीं जा सकते है। अब देखना दिलचस्प होगा कि नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल साइरस का क्या होता है।

फलक और अविनाश की जमकर लगी क्लास

वहीं इस एपिसोड में फलक से अविनाश ने दिल की बात बताई और कहा कि वह इन्हें पसंद करते हैं। वीकेंड का वार एपिसोड में घर के सदस्यों को टास्क दिया गया कि वो ऐसे दो सदस्यों को नॉमिनेट करें जो दो तरफा गेम खेल रहे है जिसमे घरवालों ने मनीषा और साइरस को चुना। इसपर सलमान खान ने मनीषा और साइरस को सपोर्ट करते हुए फलक और अविनाश को दो नावों में सवारी करने वाला बताया और जमकर क्लास लगाई। एपिसोड के दौरान फलक नाज की बहन भी आई और उन्होंने सलमान के साथ फलक को काफी समझाया और गेम में मजबूती से बने रहने के लिए प्रेरित किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiara Advani

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026