---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: इंतजार खत्म! प्रोमो में अलग स्टाइल में नजर आए सलमान खान, जानिए कब और कहां टेलीकास्ट होगा शो

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को लेकर पिछले लंबे समय से बज बना हुआ है। इस रियलिटी शो के लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं और पहले सीजन को खूब प्यार मिला था। यह बात सच है कि करण जौहर ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 को होस्ट करने के बाद अपनी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 26, 2023 11:11 पूर्वाह्न

bigg boss ott 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को लेकर पिछले लंबे समय से बज बना हुआ है। इस रियलिटी शो के लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं और पहले सीजन को खूब प्यार मिला था। यह बात सच है कि करण जौहर ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 को होस्ट करने के बाद अपनी एक अलग पहचान बनाई और एक होस्ट के रूप में छा गए। वहीं सीजन 2 को लेकर तमाम तरह की खबरें आ रही थी लेकिन अब इन सब अटकलों पर विराम लगाते हुए शो का प्रोमो जारी कर दिया गया है। बिग बॉस 16 के बाद आप एक बार फिर से सलमान खान की होस्टिंग देख सकेंगे। शो का प्रोमो फिलहाल खूब चर्चा में है।

प्रोमो में सलमान खान का अलग अंदाज

बिग बॉस ओटीटी 2 के प्रोमो को देख लोगों की बैचैनी बढ़नी लाजमी है। इस प्रोमो से यह तो साफ हो गया है कि शो को बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान होस्ट करते हुए नजर आएंगे। यह शो एक बार फिर ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार हैं। प्रोमो में सलमान खान फुल टशन में नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि “क्रिकेट के बाद क्या देखें ये है डिलेमा, एंटरटेनमेंट है 24 घंटे ओनली ऑन जियो सिनेमा। मैं लेकर आ रहा हूं, बिग बॉस ओटीटी, तो देखता जाए इंडिया।” वहीं इसके बाद बिग बॉस का टाइटल साउंड आता है।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

कब होगा टेलीकास्ट

बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 पिछली बार वूट पर जारी किया गया था लेकिन इस बार आप वूट नहीं बल्कि जियो सिनेमा पर इस शो को एन्जॉय कर सकते हैं। आप इस शो को घर बैठकर फ्री में देख सकते हैं। फिलहाल जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होने वाले इस शो को लेकर लोगों के बीच अलग ही जोश दिख रहा है। इसके अलावा अगर शो की स्ट्रीमिंग की बात करें तो यह जून 2023 में स्ट्रीम किया जाएगा। अब लोगों को फिलहाल शो के रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार है।

इन कंटेस्टेंटस का नाम है चर्चा में

बिग बॉस ओटीटी सीजन `1 से कई कंटेस्टेंट खूब चर्चा में रहे हैं वहीं इस शो की विनर दिव्या अग्रवाल थी। वहीं इस सीजन को लेकर भी कई नाम खूब चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि इस सीजन में पूनम पांडे, अंजलि अरोड़ा, संभावना सेठ, पूजा गौर, चारु असोपा और राजीव सेन का नाम सामने आ रहा है हालांकि अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

मार्च 30, 2026

Periods

मार्च 30, 2026

Rajasthan Viral Video

मार्च 30, 2026

Bengaluru Viral Video

मार्च 30, 2026

Mrunal Thakur

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026