---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: स्टेज पर खुलेआम हाथ में सिगरेट लेकर दिखे Salman Khan! हंगामा मचने पर क्या शो छोड़ेंगे भाईजान

Bigg Boss OTT 2: एक तरफ बिग बॉस ओटीटी में हर दिन नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। वहीं अब शो होस्ट हो सलमान खान को लेकर नए बवाल का जन्म हो गया है। जी हां अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बवाल के बाद सलमान खान इस शो को होस्ट करने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 10, 2023 3:09 अपराह्न

salman khan
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: एक तरफ बिग बॉस ओटीटी में हर दिन नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। वहीं अब शो होस्ट हो सलमान खान को लेकर नए बवाल का जन्म हो गया है। जी हां अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बवाल के बाद सलमान खान इस शो को होस्ट करने के लिए आगे आएंगे या इसे अलविदा कह देंगे। बिग बॉस कंटेस्टेंट को वीकेंड के वार पर क्लास लगाते हुए सलमान खान नजर आते हैं। हालांकि भाईजान इस बार खुलेआम कुछ ऐसा करते हुए नजर आए जिसके बाद सोशल मीडिया पर मानो तहलका मच गया है। अब कई सवाल लोगों के जहन में है। माना जा रहा है कि वह शो को भी छोड़ सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला।

क्या गलती कर बैठे सलमान

दरअसल वीकेंड के वार से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें सलमान के हाथ में कुछ व्हाइट कलर की चीज नजर आ रही है। लोगों ने दावा किया कि यह कुछ और नहीं बल्कि सिगरेट है। अब ऐसे में फिलहाल कई सवाल लोगों के जहन में घूम रहे हैं। जब सलमान खान साइरस ब्रोचा को घर से बाहर ना जाने की सलाह देते हैं तो उस दौरान उनके बाएं हाथ में एक व्हाइट चीज नजर आती है जिसके बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म है।

आखिर क्या है सिगरेट विवाद का अंजाम

Bigg Boss OTT 2

सोशल मीडिया पर एक फैन पेज से यह भी दावा किया जा रहा है कि इस सिगरेट विवाद के बाद सलमान खान इस शो को छोड़ देंगे। वहीं सलमान के फैंस और बिग बॉस ओटीटी के फैन सलमान को सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने कहा है कि सलमान खान कहीं नहीं जाने वाले हैं।अब ऐसे ने देखना दिलचस्प होगा कि यह सिगरेट विवाद आखिर क्या मोड लेता है और बिग बॉस ओटीटी के जरिए क्या-क्या ड्रामे देखना बाकी है। काफी कोशिश के बाद इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 को होस्ट करने के लिए सलमान तैयार हुए थे। इससे पहले करण जौहर इस शो को होस्ट करते हुए दिखे थे। ऐसे में सलमान खान को लेकर बवाल काफी हैरान कर देने वाली बात है क्योंकि अभी हाल ही में शो को दो हफ्ते के लिए एक्सटैंड कर दिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyadarshan

मार्च 30, 2026

Ram Gopal Varma

मार्च 30, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 11

मार्च 30, 2026

Actor Rahul Arunoday Banerjee

मार्च 30, 2026

Sonam Kapoor

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026