---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: Poulomi Das के एविक्शन के बाद सवालों के कटघरे में आया शो! क्या जनता के वोट नहीं रखते मायने

Bigg Boss OTT 3: पौलमी दास के घर से बेघर होने की खबर जब सामने आई तो लोग इसे लेकर बिग बॉस से खफा नजर आ रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं। आईए जानते हैं क्या है माजरा जो है चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 3, 2024 11:29 पूर्वाह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के घर में कई ट्विस्ट पर टर्न आते हैं जिससे लोग अनजान रहते हैं। कभी-कभी कोई एविक्शन ऐसा हो जाता है जिसके बारे में शायद जनता ने भी कल्पना नहीं की होती है और कुछ ऐसा ही हुआ पौलमी दास के साथ। जी हां, लेटेस्ट रिपोर्ट की माने तो पायल मलिक के बाद शो से एक और शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ और पौलमी को बिग बॉस के घर से अलविदा कहना पड़ा है। मिड वीक एविक्शन में इस बार पौलमी दास का जादू नहीं चल सका और ‘बाहरवाला’ यानी लवकेश कटारिया ने एक्ट्रेस को घर से बेघर होने के लिए चुना है। वहीं एक बार तो फिर शो सवालों के घेरे में है। आइए जानते हैं क्या है माजरा।

पौलमी दास के बेघर होने से लोग बिफरे

रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि पौलमी दास को मिड वीक इविक्शन में घर छोड़कर जाना पड़ा जिसकी शायद लोगों ने कल्पना नहीं की थी। जब इस तरह की खबरें सोशल मीडिया पर आई तो लोग एक बार फिर शो पर सवाल उठाने लगे। लोगों का कहना है कि क्या जनता के वोट मायने नहीं रखती हैं। यह तो काफी अनफेयर है क्योंकि पौलमी घर में अच्छा खेल रही थी और उनका एक अस्तित्व भी नजर आ रहा था लेकिन अगर मेकर्स ने ऐसा किया है तो यह सरासर नाइंसाफी है। लोग शो को लेकर बायस्ड होने का भी आरोप लगा रहे हैं।

कैसे पौलमी दास हुई बेघर

इस बारे में पूरी बात करें तो बिग बॉस ने पौलमी दास और मुनीषा खटवानी को बॉटम 2 बताया। बाहरवाले को किसी एक को एविक्ट करना था जिसके बाद बाहरवाले के तौर पर लवकेश कटारिया ने मुनिषा को सेव किया जिसके बाद पौलमी घर से बेघर हो गई। हालांकि अभी शो में इसे दिखाना बाकी है लेकिन इस बात की अटकलें लगाई जा रही है कि वेब सीरीज और सीरियस में धमाका करने वाली यह हसीना घर से बाहर हो चुकी है।

क्या प्री-प्लान होता है शो का कांसेप्ट

जब यह खबर आई तो जनता इसे अनफेयर बताते हुए कह रहे हैं कि मुनीषा से ज्यादा डिजर्विंग थी तो उसे बेघर क्यों किया गया। क्या मेकर्स का यह प्री प्लान रहता है कि किसे बाहर करना है। सोशल मीडिया पर पौलमी दास के फैंस काफी गुस्से में है अब ऐसे में देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर शो में क्या होता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026