---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: सौतन के खिलाफ हुई Armaan Malik की पहली वाइफ Payal Malik? कहा ’मैं बिल्कुल नहीं चाहती कृतिका जीते…’

Bigg Boss OTT 3 कंटेस्टेंट Armaan Malik की पहली वाइफ Payal Malik का व्लॉग समाने आया है जिसमें, वह कहती दिखीं कि वो नहीं चाहती कृतिका जीते। चलिए जानते हैं क्यों?

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 26, 2024 12:04 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 जल्द खत्म होने वाला है, ऐसे में कई घर वाले लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। इस लिस्ट में सबसे उसपर यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी पत्नी कृतिका मलिक का नाम आता है। पायल मलिक शो से एविक्ट हो गईं हैं लेकिन, आए दिन किसी न किसी मुद्दे को लेकर सुर्खियों में आ ही जाती हैं। इसी तरह अब पायल का एक ऐसा बयान सामने आया है, जिसमें वह बता रही हैं कि वो अपनी सौतन कृतिका मलिक को शो जीतते नहीं देखना चाहती। चलिए जानते हैं आखिर माजरा क्या है और उन्होंने ऐसा क्यों कहा है।

सौतन कृतिका के खिलाफ हुई Payal Malik?

बता दें हर बार की तरह इस बार भी यूट्यूबर पायल मलिक ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लेटेस्ट व्लॉग डाला है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि वह अपनी सौतन कृतिका मलिक को शो जीतते नहीं देखना चाहती। दरअसल, कह अपने हर व्लॉग में एक सवाल-जवाब का सेगमेंट रखती हैं। यहीं इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ जिसमें, एक यूजर ने इन्फ्लुएंसर के लिए कमेंट किया “पायल तू नहीं चाहती कि कृतिका बिग बॉस जीते, तू कृतिका से बहुत ज्यादा चिढ़ती है।” इसके जवाब में पायल कहती हैं “हांजी मैं बिल्कुल भी नहीं चाहती कि कृतिका जीते..क्यों जीत जाए मैं तो हार गई मैं तो बाहर आ गई तो, क्यों जीतने दूं उसे।” इसके आगे बढ़कर यूट्यूबर कहती हैं “यही सुनना चाहते हो न आप तभी ऐसे कमेंट करते हो..भाई कोई भी जीते ट्रॉफी तो हमारे घर में ही आएगी न।”

एक बार फिर Bigg Boss OTT 3 में आ रही है पायल

यूट्यूबर पायल मलिक ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग डाला है और इस बात का हिंट अपने फैंस को दिया कि, वह अपने बच्चों के साथ वीकेंड का वार पर एक बार फिर आने वाली हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026