---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बढ़ती जा रही रणवीर शौरी और लव कटारिया की दुश्मनी! क्या जनता का एजेंट बने साई केतन खेल रहे हैं डबल गेम

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के घर में दोस्ती और दुश्मनी के बीच कुछ नाम काफी चर्चा में और निश्चित तौर पर इस लिस्ट में रणवीर शौरी, लव कटारिया और साई केतन राव का नाम शुमार है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 27, 2024 3:57 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के घर में हर दिन लड़ाई और झगड़े के साथ मस्ती का तड़का लग रहा है। जहां कुछ कंटेस्टेंट फैंस के चहेते बने हुए हैं और निश्चित तौर पर इस लिस्ट में लव कटारिया, रणवीर शौरी, साई केतन राव का नाम शुमार है। फर्स्ट डे से ही इन कंटेस्टेंट का जादू फैंस पर जमकर चल रहा है। जहां एक तरफ यूट्यूबर्स वर्सेवर्सेज एक्टर्स की जंग भी जारी है तो वहीं दूसरी तरफ नॉमिनेशन का वार भी हो रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं अपकमिंग एपिसोड में क्या कुछ होने वाला है खास जो है चर्चा में।

जनता का एजेंट बने साई

नॉमिनेशन टास्क की बात करें तो इसमें यूट्यूबर अरमान मलिक के साथ सात कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड हो गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सना सुल्तान से जनता का एजेंट पद से हटा दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक जनता के एजेंट इस बार साई केतन राव बन गए हैं। वहीं साई को बिग बॉस की तरफ से यह मैसेज आता है की कोई एक कंटेस्टेंट है जो पिछले सीजन के कंटेस्टेंट को कॉपी कर रहा है। तो ऐसे में साई बाथरूम में मोबाइल लेकर चले जाते हैं जिसके बाद को कंटेस्टेंट को शक हो जाता है कि जनता का एजेंट कोई और नहीं बल्कि साई हैं।

लव के साथ साई का लव वार रिलेशन

साईं केतन राव जहां एक तरफ लव कटारिया के साथ काफी फ्रेंडली भी नजर आते हैं। वही बार-बार उनके साथ उनकी भिड़ंत भी देखी जा रही है जिसके बाद कुछ लोगों का कहना है कि क्या घर में साई डबल गेम खेल रहे हैं। दरअसल एक टास्क में साई लवकेश को यहां तक कह देते हैं कि वह फुस्की है इसको कुछ आता जाता नहीं है।

साई निकाल रहे लव पर भड़ास

सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यह दिख रहा है कि सना सुल्तान से साई यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि कटारिया अपने एक दोस्त से ट्रेनिंग लेकर आया हुआ है जोकर है। लेकिन कुछ भी हो साई केतन राव शो में काफी ट्वीट देने का काम कर रहे हैं। वहीं एक वीडियो में अरमान मलिक साई से कहते हुए नजर आ रहे है कि मैं लव कसे कह दिया कि वह अपनी चीजों पर स्टैंड लेना सीख ले। वहीं साई कहते हैं कि सिर्फ नकल ही कर रहा है लव कटारिया पिछले सीजन के कंटेस्टेंट का।

लव की मिमिक्री करते दिखे रणवीर

वहीं दूसरी तरफ रणवीर शौरी और लव कटारिया की दुश्मनी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में रणवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें हुए लव कटारिया की मिमिक्री करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें वह कमरे पर अजीबो गरीब चेहरे बनाते दिख रहे हैं। दोनों के बीच दुश्मनी क्या मोड़ लेती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 31, 2026

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 9

मई 31, 2026

Ranbir Kapoor

मई 31, 2026

Jacqueline Fernandez

मई 31, 2026