---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: क्या विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं ‘इमली’ एक्टर साई केतन राव! दीपक चौरसिया से सुनाई आपबीती तो भड़के लोग

Bigg Boss OTT 3: साई केतन राव दीपक चौरसिया के सामने फूट-फूट कर रोने लगे तो फूटा लोगों का गुस्सा, आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा जो है चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 23, 2024 11:49 पूर्वाह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी का आगाज हो चुका है और सभी कंटेस्टेंट चर्चा में हैं। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में इमली फ्रेम साई केतन राव का नाम भी शुमार है जो अपने हैंडसम हंक लुक से लोगों के बीच लाइमलाइट में आ गए हैं लेकिन लेटेस्ट वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग उन पर भड़के हुए नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि क्या साई केतन राव बिग बॉस के घर में अपनी पकड़ बनाने के लिए विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख लोग उसे फेक बता रहे हैं। आईए जानते हैं क्या है वीडियो में।

लोगों ने लगाई लताड़

इस वीडियो में साई दीपक चौरसिया से आप बीती सुनाते हुए नजर आए लेकिन उनकी स्ट्रगल की कहानी सुनने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि यह महज एक किस्सा है और साई विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं। एक यूज़र ने यहां तक कहा रोना कर रखा है इस बंदे ने तो दूसरे ने कहा एक्टिंग अच्छी कर रहा है भाई तो रख ने कहा सिंपैथी लेने का थोड़ा कैजुअल तरीका है। तो दूसरे ने कहा ओवर एक्टिंग किंग
एक यूजर ने यहां तक कह दिया, “विक्टिम कार्ड मत खेलो भाई सब स्ट्रगल करके आते हैं।”

साई केतन हुए फिर इमोशनल

इस वीडियो में साई दीपक चौरसिया से यह कहते हुए नजर आते हैं कि “मैं हीरो का भाई था 100 रुपये मिले थे इस पूरे दौड़ में स्ट्रगल बहुत था। मेरी सिचुएशन बहुत खराब थी मैंने सब कुछ खो दिया। मेरे पिता मेरी जिंदगी में कभी भी नहीं थे। उन्होंने हमें छोड़ दिया।” इसके साथ ही वह दीपक चौरसिया के आगे फूट-फूट कर रोने लगते हैं। इससे पहले अनिल कपूर के सामने स्टेज पर एंट्री के साथ ही साई केतन राव इमोशनल हो गए थे और उन्होंने बताया था कि वह यहां तक बहुत मेहनत के बाद पहुंचे हैं। ऐसे में आगे देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या साई का सफर किस तरह मोड़ लेता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Farah Khan

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 17, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 2

अक्टूबर 17, 2026

Kavya Maran

अक्टूबर 17, 2026