---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: OMG! रणवीर और सना मकबूल का रोमांस देख अरमान मलिक का बना मुंह, कहा- ‘सांप और नेवला…’

Bigg Boss OTT 3: रणवीर और अरमान मलिक की दोस्ती तो आपने देखी होगी लेकिन सना मकबूल और रणवीर को रोमांस करते हुए देख अरमान मलिक ने कुछ ऐसा कहा जो अब चर्चा में है। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 2, 2024 10:48 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी का फाइनल चल रहा है और लोग इसे खूब एंजॉय कर रहे हैं। इस दौरान रणवीर शौरी और सना मकबूल का रोमांस सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में है। लेकिन क्या आपको पता है कि इन दोनों कंटेस्टेंट का नफरत वाला रोमांस देखने के बाद अरमान मलिक का रिएक्शन क्या था यह वाकई काफी मजेदार है। पूरे शो में लड़ाई करने के बाद इस नफरत वाले रोमांस को देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। इस तरह उन दोनों को कभी बातचीत करते हुए नहीं देखा गया। आइए जानते हैं अरमान मलिक का कैसा था रिएक्शन।

सना की एक्टिंग की तारीफ करते दिखे रणवीर

दरअसल अनिल कपूर रणवीर और सना मकबूल को रोमांस करने के लिए कहते हैं और इस दौरान रणवीर जहां सना का मजाक उड़ाते हुए नजर आते हैं। तो वहीं दूसरी तरफ सना रणवीर की तारीफ करती हुई दिखती है। एक्टर उन्हें मंदबुद्धि, दुनिया की सबसे बदसूरत लड़की और बेवकूफ कहते हैं वहीं सना कहती हैं कि मैं यही चाहती हूं कि आप इस शो को जीते। वही अंत में रणवीर शौरी यह कहने पर मजबूर हो जाते हैं कि सना काफी अच्छी एक्ट्रेस है।

सना मकबूल का मजाक उड़ाते दिखे रणवीर

फाइनल के बीच भी रणवीर शौरी और सना मकबूल का तकरार देखा जा रहा है। जहां रणवीर हर बात पर उन्हें रोस्ट करते हुए नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि बिग बॉस की दया है से फिनाले में सना मकबूल आ गई है। वहीं दूसरी तरफ सना उनकी तारीफ कर रही है और उन्हें विनर के तौर पर देख रही हैं।

अरमान मलिक ने कहीं ये बात

इस सबके बीच जो चर्चा में रहा वह अरमान मलिक का रिएक्शन। दरअसल जब अनिल कपूर अरमान मलिक से पूछते हैं कि रणवीर और सना को रोमांस करते हुए देख आपको क्या लगा उनकी लड़ाई या दोस्ती? तो इस पर अरमान मलिक यह कहते हैं कि ऐसे जैसे सांप और नेवला। अरमान मलिक के रिएक्शन को देखने के बाद सब हंसने लगते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Health Exercise

मार्च 12, 2026

Amethi Viral Video

मार्च 12, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 12, 2026

Weight Loss

मार्च 12, 2026

Eid ul Fitr 2026

मार्च 12, 2026

Monalisa

मार्च 12, 2026