---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: फिनाले के करीब पहुंच शिवानी कुमारी ने मोल ली सना मकबूल से दुश्मनी, कहा “बहुत सेल्फिश …

Bigg Boss OTT 3 का एक रीसेंट वीडियो सामने आया है जिसमें, इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी एक्ट्रेस सना मकबूल से दुश्मनी मोल लेती और उन्हें सेल्फिश बताती दिख रही हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 26, 2024 12:55 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 अपने चरम पर है और जल्द समाप्त होने जा रहा है। ऐसे में कई घर्वालों के बीच विवाद और टेंशन दिन ब दिन बढ़ रहा है। इसी बीच शो का एक रीसेंट वीडियो सामने आया है जिसमें, शिवानी कुमारी एक्ट्रेस सना मकबूल को अपना दुश्मन बताती और उन्हें सेल्फिश बोलती दिख रही हैं। चलिए जानते हैं ऐसा क्यों और शिवानी ने अपनी दोस्त सना के लिए सेल्फिश शब्द क्यों इस्तेमाल किया।

फिनाले के करीब पहुंच सना से दुश्मनी मोल लेती दिखीं शिवानी कुमारी

दरअसल घर में एक टास्क हुआ था जिसमें, घर वालों से पूछा गया कि आप नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट शिवानी, लवकेश और विशाल में से किसको बचाना चाहते हैं। इसके जवाब में सना ने अपने दोस्त विशाल और कटारिया को सेव किया और शिवानी को बेघर करने के लिए नॉमिनेट, इसी के चलते शिवानी नाराज हो गईं। हाल में Truth Slayer नामक एक्स अकाउंट द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें, शिवानी कुमारी कंटेस्टेंट साई केतन और कृतिका मलिक से अपनी दोस्त सना की बुराइयां करती दिखीं।

इन्फ्लुएंसर ने कहा “वो तो दोनों ही नॉमिनेट थे मेरे लिए क्या बोलेंगे, अपने-अपने को बचाने के लिए वो भी कर रहे थे।” यहीं आगे वह सना के लिए कहती हैं “इसका हमें खराब लगा…ये बहुत सेल्फिश लड़की है ट्रॉफी चाहिए नहीं चाहिए, अपने आपको देखती हैं ट्रॉफी में हमें देखती है बाहर।”

https://twitter.com/TruthSlayer24/status/1816344617002098744

Bigg Boss OTT 3 में होने वाला है फैमिली वीक

कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि, कल यानी वीकेंड का वार में फैमिली वीक हो सकता है। बताया जा रहा है कि, कंटेस्टेंट के घर वालों को इस वीकेंड का वार पर बुलाया जाएगा। यही नहीं यूट्यूबर पायल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लेटेस्ट व्लॉग डाला है और इस बात का हिंट अपने फैंस को दिया कि, वह अपने बच्चों के साथ वीकेंड का वार पर आने वाली हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026