---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: ननद-भाभी बनी फिरती थीं शिवानी कुमारी और कृतिका मलिक, जानें अब क्यों आई रिश्ते में खटास

Bigg Boss OTT 3 का रीसेंट प्रोमो शेयर कर दिया गया है जिसमें, ननद-भाभी बनी दिख रही शिवानी कुमारी और कृतिका मलिक आज एक दूसरे पर निशाना साधती दिख रही हैं। चलिए जानते हैं क्यों।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 10, 2024 5:06 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: फैंस के फेवरेट शो Bigg Boss OTT 3 में आए दिन कोई न कोई बड़ा धमाका या ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। शो में रोज कंटेस्टेंट के रिश्ते और उनके इक्वेशन बदलते दिख रहे हैं, यहीं एक बार फिर ऐसा ही कुछ हुआ है। दरअसल, शो का एक रीसेंट प्रोमो शेयर किया गया है जिसमें, काफी लंबे समय से ननद-भाभी बनी दिख रही शिवानी कुमारी और कृतिका मलिक आज एक दूसरे से जंगली बिल्लियों की तरह लड़ रही हैं। चलिए जानते हैं आखिर इन दोनों के रिश्ते में खटास कैसे और क्यों आई।

Bigg Boss OTT 3 में आई शिवानी और कृतिका के रिश्ते में खटास

हाल में मेकर्स द्वारा शो का रीसेंट प्रोमो जियो सिनेमा के ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस प्रोमो वीडियो के अनुसार घर में एक बार फिर नॉमिनेशन टास्क कराया जा रहा है और हार बार की तरह इस बार भी घर वाले एक दूसरे को नॉमिनेट कर रहे हैं। इसी के साथ आपको बता दें, नॉमिनेशन टास्क के कारण ही ननद-भाभी बनी दिख रही शिवानी कुमारी और कृतिका मलिक के रिश्ते में खटास आ गई है।

दरअसल शिवानी अपनी पावर का इस्तेमाल करती हैं और कृतिका को नॉमिनेट कर देती हैं। शिवानी की इस हरकत से कृति काफी हर्ट हो जाती हैं और वह भी शिवानी को ही बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर देती हैं। इसी दौरान दोनों के बीच बहस छिड़ जाती है और दोनों एक दूसरे पर बड़े-बड़े इल्जाम लगाने लगती हैं।

बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं ये घर वाले

बात की जाए कि इस हफ्ते कौन-कौन से कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं तो बता दें, इस बार शो से एविक्ट होने के लिए नॉमिनेटेड हैं यूट्यूबर लवकेश कटारिया, विशाल पांडे, चंद्रिका दीक्षित, यूट्यूबर अरमान मलिक और इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी। यहीं अब देखना होगा कि इस हफ्ते किसका सफर खत्म हो जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026