---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो में बेटे को पिटता नहीं देख पाए विशाल पांडे के पेरेंट्स, फूट-फूट कर रोई मां

Bigg Boss OTT 3: विशाल पांडे के पेरेंट्स का विडियो सामने आया है जिसमें, वह अपने बेटे को पिटता नहीं देख पाए और भावुक हो उठे।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 8, 2024 11:04 पूर्वाह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: इन दिनों मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 काफी ज्यादा विवादों में बना हुआ है। प्रोमो के अनुसार जब से यूट्यूबर अरमान मलिक ने इन्फ्लुएंसर विशाल पांडे को थप्पड़ मारा है तब, से ही सोशल मीडिया पर अरमान को शो से बाहर निकाने की मांग की जा रही है। कई बड़ी हस्तियां विशाल के सपोर्ट में उतर आई हैं और यहीं अब उनके माता-पिता का एक रीसेंट वीडियो भी समाने आया है। जिसमें, वह अपने बेटे के लिए भावुक होते और इंसाफ की मांग करते दिख रहे।

Bigg Boss OTT 3 में इंसाफ की मांग करते दिखे विशाल के पेरेंट्स

हाल में विशाल के ऑफिशियल इंसस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट विडियो शेयर किया गया है। इस विडियो में इन्फ्लुएंसर विशाल पांडे के पेरेंट्स बेटे को थप्पड़ पड़ने के इंसिडेंट पर बात करते और शो के मेकर्स से इंसाफ की मांग करते दिखे। वीडियो में उनके माता-पिता कहते हैं कि “मुझे आपसे यह निवेदन है कि आप उस इंसान को बाहर निकाले जो मेरे बच्चे के उपर हाथ उठाया है। आज तक हमने उसपर हाथ नहीं उठाया इतने प्यार से हमने उसे पाला है। और हमने उसे ये सोचा कर नहीं भेजा था कि, कोई उसपर हाथ उठाएगा।” इसी तरह वह हाफी ज्यादा भावुक हो जाती हैं और रोने लगती हैं। बताते चलें, विशाल की बहन ने भी एक विडियो शेयर किया और काफी गुस्सा करती दिखीं। अपनी इस वीडियो में वह अरमान पर भड़कती दिख रही हैं।

क्यों पड़ा विशाल को थप्पड़?

अगर बात की जाए कि, आखिर विशाल को यूट्यूबर अरमान मलिक ने थप्पड़ क्यों मारा? बता दें बीते वीकेंड का वार एपिसोड में एविक्ट हुई अरमान की वाइफ पायल मलिक आती हैं और इस बात पर रौशनी डालती हैं कि, बीते एपिसोड में विशाल ने कृतिका को सुंदर कहा है और वह उसे अच्छी नजर से नहीं देखता। इस बात को सुन अरमान काफी ज्यादा भड़क जाते है और विशाल को थप्पड़ मार देते हैं।

विशाल के सपोर्ट में उतरे ये सितारे

इसी के साथ आपको बता दें, इन्फ्लुएंससर विशाल पांडे के सपोर्ट में ऑडियंस ही नहीं कई बड़े सितारे जैसे गौहर खान, राजीव आदित्य और राखी सावंत भी उतर आई हैं। जो खुलकर विशाल को सपोर्ट करते और अरमान को गलत बोलते दिखे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026