---Advertisement---

Birthday Special: सीरियल किसिंग का रिकॉर्ड बनाने वाले Emraan Hashmi इस एक्ट्रेस को मानते हैं बुरा किसर, आज तक है पछतावा

Birthday Special Emraan Hashmi: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाश्मी 24 मार्च को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। कैमरे पर बोल्ड सीन्स देने वाले इमरान कंट्रोवर्सी से काफी दूर रहे हैं लेकिन मल्लिका शेरावत संग उनकी लड़ाई काफी चर्चा में रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 24, 2023 9:00 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 24, 2023 11:41 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Birthday Special Emraan Hashmi: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है और वह ऑनस्क्रीन किस करने के लिए जाने जाते हैं। इमरान हाशमी 24 मार्च को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। किस की वजह से वह पहले काफी लोकप्रिय हो गए थे। इमरान की फिल्म के गाने से लेकर किसिंग सीन तक को देख फैंस बेताब हो जाते हैं। एक्टर कंट्रोवर्सी से दूर रहते हैं और निजी जिंदगी पर ज्यादा फोकस करते हैं। कैमरे पर बोल्ड दिखने वाले इमरान निजी जिंदगी में काफी साधारण हैं। वह कैमरे पर बोल्ड सीन्स दे चुके हैं लेकिन रियल लाइफ में वह अपनी पत्नी से बेशुमार प्यार करते हैं।

सबसे लंबे किस का रिकॉर्ड

इमरान को ‘बॉलीवुड का सीरियल किसर’ उपनाम पसंद नहीं है। हालांकि सबसे लंबे किस का रिकॉर्ड उनके नाम है। फिल्म ‘राज 3’ में उन्होंने एक्ट्रेस ईशा गुप्ता को 20 मिनट तक किस किया था। वहीं एक्टर और मल्लिका शेरावत की किस को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। ‘मर्डर’ में मल्लिका और इमरान ने साथ में खूब धमाल मचाई लेकिन इस दौरान दोनों के झगड़े खूब सुर्ख़ियों में रहे हैं।

काफी विवादों में रही है मल्लिका और इमरान की लड़ाई

फिल्म मर्डर को बॉक्स ऑफिस पर और फैंस से जितनी तारीफें मिली थी उतनी ही इस फिल्म के एक्टर और एक्ट्रेस की दूरियां बढ़ी थी। इस दौरान मल्लिका शेरावत और इमरान की लड़ाई खूब चर्चा में रही थी। वहीं जब इमरान कॉफी विद करण में पहुंचे और वह रैपिड फायर में मल्लिका को सबसे बुरा किसर बताया था। वहीं बाद में मल्लिका के बारे में कुछ निजी टिप्पणी भी की थी हालांकि उनका यह कमेंट काफी विवादों में रहा। जब मल्लिका से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इमरान को लेकर कहा था कि “उनसे बेहतर किस तो मुझे उस सांप ने किया था जो ‘हिस्स’ था।” मल्लिका और इमरान का यह विवाद काफी जोरों पर रहा है।

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

इन फिल्मों में अलग पहचान बना चुके हैं इमरान

इमरान हाश्मी की कुछ सबसे जबरदस्त फिल्मों की बात करें तो इसमें ‘गैंगस्टर’, ‘जन्नत’ और ‘आवारापन’ शामिल हैं। इन फिल्मों में एक्टर ने जबरदस्त किसिंग सीन दिए हैं। यही वजह है कि इन फिल्मों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ये फिल्में फैंस के बीच काफी चर्चा में है और लोग इसे खूब पसंद भी करते हैं। इन फिल्मों में कई बोल्ड सीन्स हैं।

Also Read: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aamir Khan

जुलाई 15, 2026

Samay Rain

जुलाई 15, 2026

Kiara Advani

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026