---Advertisement---

Bloody Daddy: शाहिद कपूर के खौफनाक लुक और इंटेंस कहानी का Trailer हुआ जारी, इस दिन फ्री में देख सकेंगे आप

Bloody Daddy: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के फिल्मों को लोग किस कदर पसंद करते हैं यह उनके फैंस के बीच दीवानगी से साफ जाहिर है। एक्टर लोगों को इम्प्रेस करने के लिए आए दिन कोई ना कोई धमाका करते हुए नजर आते हैं। वहीं पिछले लंबे समय से लोग शाहिद की फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ के ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 24, 2023 3:35 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bloody Daddy: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के फिल्मों को लोग किस कदर पसंद करते हैं यह उनके फैंस के बीच दीवानगी से साफ जाहिर है। एक्टर लोगों को इम्प्रेस करने के लिए आए दिन कोई ना कोई धमाका करते हुए नजर आते हैं। वहीं पिछले लंबे समय से लोग शाहिद की फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब लोगों का इंतजार खत्म हो गया है और अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। पोस्टर की तरह ही ट्रेलर भी काफी दमदार है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह ट्रेलर खूब चर्चा में है और लोग फिल्म को लेकर उत्साहित हो गए हैं।

शाहिद ने कहीं ये बात

ट्रेलर को जारी कर शाहिद ने लिखा, “एक नर्क की एक खूनी रात… ट्रेलर अभी आउट! #ब्लडीडैडी। देखिए #BloodyDaddyOnJioCinema, 9 जून को फ्री स्ट्रीमिंग!”

क्या है ट्रेलर में खास

ट्रेलर की शुरुआत शाहिद कपूर की दबंग एंट्री से होती है जहां वह गुंडों की पिटाई कर रहे होते हैं। ट्रेलर को देख पता चलता है कि शाहिद एक मिशन पर हैं। इस फिल्म में में ड्रग लॉर्ड्स की एक क्राइम बॉस और पुलिस के खिलाफ लड़ाई को दिखाया गया है। इस ट्रेलर में पोस्टर की तरह ही शाहिद खौफनाक लुक में नजर आ रहे हैं। इस ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। शाहिद के इस फिल्म को लेकर लोगों की बैचैनी और बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

शाहिद कपूर की ‘ब्लडी डैडी’ का दमदार ट्रेलर देख लोगों की धड़कने थम गई हैं। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आप 9 जून को जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। ख़ास बात यह है कि यह आप घर बैठे फ्री में एन्जॉय कर सकेंगे। शाहिद के अलावा इस फिल्म में डायना पेंटी, संजय कपूर, रॉनित रॉय और राजीव खंडेलवाल भी नजर आ रहे हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि यह फिल्म शाहिद की दमदार फिल्मों में से एक साबित हो सकती है।

यहां देखें Video:-

https://youtu.be/O1vDPCGygkQ

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026