---Advertisement---

Bollywood controversy: ब्रेकअप के बाद इन एक्ट्रेसेस ने एक्स की लगाई थी सरेआम क्लास, प्रियंका से लेकर दीपिका तक हैं शामिल

Bollywood controversy: बॉलीवुड में रिश्ता बनना और टूट जाना आम बात है। इंडस्ट्री में कब किसे डेट करने लगे और कब ब्रेअकप हो जाए यह फैंस को पता नहीं चलता है। जब दो लोग पब्लिकली दिखते हैं तो दोनों की लिंकअप की खबरें आने लगती है लेकिन जब यह जोड़ी साथ नजर नहीं आती हैं ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 15, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bollywood controversy: बॉलीवुड में रिश्ता बनना और टूट जाना आम बात है। इंडस्ट्री में कब किसे डेट करने लगे और कब ब्रेअकप हो जाए यह फैंस को पता नहीं चलता है। जब दो लोग पब्लिकली दिखते हैं तो दोनों की लिंकअप की खबरें आने लगती है लेकिन जब यह जोड़ी साथ नजर नहीं आती हैं तो ब्रेअकप की रयूमर्स आ जाती है। वहीं इंडस्ट्री में कई रिलेशनशिप ऐसे भी बने जो लोगों को इम्प्रेस करने में टॉप पर रहा लेकिन इनमें से कुछ जोड़ी टूटने के बाद खूब सुर्खियां बटोरी थी। इनमें से कुछ हसीनाओं ने तो अपने एक्स को सरेआम लताड़ा था और मजाक बनाती नजर आई थी। इन्होने अपने एक्स पर गंभीर आरोप लगाकर उनकी फजीहत करने में पीछे नहीं रही थी।

दीपिका पादुकोण ने की थी रणबीर कपूर की फजीहत

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी लोगों को खूब पसंद थी। रणबीर संग ब्रेकअप को लेकर दीपिका कई बार बात कर चुकी हैं और उनका मजाक भी उड़ा चुकी हैं। मस्तानी गर्ल ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि रणबीर संग ब्रेकअप के बाद वह टूट गई थी और डिप्रेशन से जूझने लगी थी। एक्ट्रेस ने रणबीर पर धोखा देने का आरोप लगाया था।

Also Read: Shilpa Shetty oops moments: कैमरे के सामने ड्रेस की वजह से कई दफा शर्मिंदा हो चुकी हैं शिल्पा, यहां देखें Video

प्रियंका चोपड़ा ने कहीं थी ये बात

प्रियंका चोपड़ा ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि पहले वह जिस रिलेशनशिप में थी वह काफी टोक्शिक था। उन्हें डोरमेट की तरह फील होता था। प्रियंका वैसे तो अपने कई रिलेशनशिप की वजह से चर्चा में रही थी लेकिन शाहिद कपूर संग उनके लिंकअप की खबरें खूब सुर्खियां बटोरी थी।

ऐश्वर्या राय ने लगाया था गंभीर आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग के दौरान सलमान और ऐश्वर्या एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। कहा जाता है कि दोनों इस रेलेशन के लिए काफी सीरियस थे लेकिन कुछ समय बाद पब्लिकली लड़ाई झगड़े के बाद दोनों अलग हो गए थे। वहीं ऐश ने इस बात का खुलासा किया था कि सलमान उनके साथ मारपीट भी करते थे। सलमान काफी पजेसिव थे और वह ऐश पर हाथ उठाते थे।

कैटरीना कैफ ने कहीं थी ये बात

वैसे तो कैटरीना कैफ कई रिलेशनशिप की वजह से काफी चर्चा में रही थी लेकिन उन्होंने रणबीर कपूर को लगभग 6 साल तक डेट किया था। दोनों की अलग होने की खबरें फैंस के लिए चौंकाने वाली थी। वहीं बाद में एक्ट्रेस ने कहा था कि रणबीर ने उन्हें धोखा दिया था और वह कई रिलेशनशिप में थे।

कंगना रनौत ने खुलेआम लगाई थी ऋतिक की क्लास

कंगना रनौत और ऋतिक रोशन एक समय पर डेट कर रहे थे लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया था। रिश्ता टूटने के बाद कंगना ने एक्टर की सरेआम क्लास लगाई थी और कहा था कि ऋतिक ने उनसे शादी करने का वादा किया था लेकिन बाद में मुकड़ गए थे।

Also Read: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026