---Advertisement---

बॉलीवुड के बादशाह Amitabh Bachchan और Rajinikanth को साथ देख खुशी से झूम उठे फैंस, एक्टर ने भी लिख डाला कुछ ऐसा

Amitabh Bachchan ने अपने इंस्टाग्राम पर Rajinikanth से गले लगते हुए एक तस्वीर डाली जिसे देखते ही उनके फैंस खुशी से झूम उठे।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 4, 2024 4:23 अपराह्न

Amitabh Bachchan
Follow Us
---Advertisement---

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के बादशाह उर्फ एक साथ कई बड़ी धमाकेदार फिल्में देने वाले मशहूर एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में अपना जलवा दिखाने वाले रजनीकांत (Rajinikanth) इतने सालों बाद भी अपने शनदार काम के चलते फैंस के दिलों में बसते हैं। यह दोनों ही एक्टर ऐसे हैं जिन्हें लोग अपना प्यार ही नहीं पूरा समर्थन देना भी पसंद करते हैं। यहीं सोशल मीडिया की दुनियां दोनों की एक लेटेस्ट फोटो आग की तरह वायरल हो रही है जिसमें अमिताभ बच्चन रजनीकांत को बेहद खुशी से गले लगाते और उनपर अपना प्यार लुटते नजर आ रहे हैं। और इसे देखते ही दोनों के फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

Amitabh Bachchan ने शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड में अपनी अनोखी छाप छोड़ अमिताभ इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए अपने दीवानों को एंटरटेन करते नजर आते हैं। और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है दरअसल, एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर मशहूर एक्टर रजनीकांत के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह दोनों एक दुसरे को गर्मजोशी से गले लगाते और एक दूसरे को देख खुश होते नजर आ रहे हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगे दोनों

यहीं आपको बता दें, पिछले हफ्ते रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म वेट्टैयन के मेकर्स ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें वह किसी दूसरे एक्टर के कंधे पर बंदूक ताने और उसे ललकारते नजर आ रहे थे। यहीं अब दोनों की इस साथ तस्वीर को देख हर कोई यह अंदाजा लगा रहा है कि, वह दूसरा व्यक्ति और कोई नहीं अमिताभ बच्चन है। और जिसके मुताबिक वह दोनों वेट्टैयन में एक साथ गर्दा उड़ाते और थिएटर में धमाल मचाते नजर आएंगे।

अमिताभ का वर्क फ्रंट

यहीं अगर बता की जाए अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की तो, आपको बता दें उनकी ताबड़तोड़ फिल्मों के बाद उन्हें जल्द मशहूर एक्टर प्रभास के साथ कल्कि 2898 AD और तमिल फिल्म युरंधा मनिथान में देखा जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026