---Advertisement---

नहीं रहे दुनिया को हंसाने वाले Bonda Mani, बीमारी -गरीबी से जूझते हुए दुनिया को कहा अलविदा

Bonda Mani: साउथ फिल्मों के बड़े कॉमेडियन बोंडा मणि का निधन हो गया है। वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 24, 2023 12:34 अपराह्न

Bonda Mani
Follow Us
---Advertisement---

Bonda Mani: साउथ फिल्मों के बड़े कॉमेडियन बोंडा मणि ने 60 साल की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया है। बोंडा मणि किडनी की बीमारी से लंबे समय से जूझ रहे थे। 23 दिसंबर की रात को वो अपने आवास पोझिचलूर में बेहोश हो गए थे। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। आज शाम 5 बजे के आस-पास उनका अंतिम संस्कार होगा। बोंडा मणि आर्थिक समस्या से जूझ रहे थे। साल 2022 में साउथ एक्टर धनुष और विजय सेतुपति ने 1-1 लाख रुपए देकर उनकी मदद की थी।तमिल फिल्म इंडस्ट्री के बड़े चेहरे के अचानक से जाने से शोक की लहर दौड़ पड़ी हैं।

कॉमेडियन बोंडा मणि का निधन

साउथ में छाया शोक

साउथ में उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा वाडिवेलु के साथ पसंद की जाती थी।बोंडा मणि ने फिल्मी करियर में कई बड़े साउथ सितारों के साथ काम किया।बोंडा मणि के परिवार में पत्नी बेटा और एक बेटी है। एक्टर की दोनों किडनी खराब हो चुकी थीं। इस दौरान उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं चल रही थी। आज शाम 5 बजे उन्हें क्रोमपेट के शमशान घाट में पंच तत्वों में विलीन किया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026