---Advertisement---

Border 2 Box Office Collection Day 2: धुरंधर से भी बड़ी हिट बनने को तैयार सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’,  दूसरे दिन की कमाई ने आदित्य धर की बढ़ाई टेंशन!

Border 2 Box Office Collection Day 2: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई करके आदित्यधर की फिल्म 'धुरंधर' की टेंशन को बढ़ा दिया है. यहां जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 25, 2026 11:01 पूर्वाह्न

Border 2 Box Office Collection Day 2
Follow Us
---Advertisement---

Border 2 Box Office Collection Day 2: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर का क्रेज रिलीज के देढ़ महीने बाद भी खत्म नहीं हो रहा है.  इस फिल्म ने लगभग 1400 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है. ये ‘दंगल’ के बाद बॉलीवुड की दूसरी सबसे सुपर हिट फिल्म बन चुकी है. लेकिन लगता है कि, अब धुरंधर की बादशाहत को सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ खत्म करने वाली है. इस देशभक्ति फिल्म ने एक्शन मूवी धुरंधर को ऑपनिंग डे और दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पछाड़ दिया है. रणवीर सिंह पर सनी देओल भारी पड़ते हुए दिख रहे हैं.

Border 2 Box Office Collection Day 2 कितना हुआ?

आपको बता दें, बॉर्डर 2 ने ऑपनिंग डे पर 30 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, शनिवार को रिलीज के दूसरे दिन ये कमाई 35.5 करोड़ रुपए रही है. दो  दिन में फिल्म 65.5 करोड़ कमा चुकी है. जिस रफ्तार से ये मूवी आगे बढ़ रही उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, ये रविवार और सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर और भी ज्यादा कमाई कर सकती है.

1997 में आयी बॉर्डर फिल्म का ये दूसरा पार्ट है. जिसमें सनी देओल के साथ-साथ अहान शेट्टी,वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा जैसे बड़े कलाकार हैं. ये फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच हुए 1971 के युद्ध पर आधारित है. फिल्म के गाने और स्टोरी रोंगटे खड़े करने वाली है. देश के जवानों की देशभक्ति, हिम्मत और समर्पण लोगों का दिल जीत रहा है. इस फिल्म का बजट 275 करोड़ के आस-पास है. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं.

‘धुरंधर’ की क्या बादशाहत खत्म कर पाएगा ‘बॉर्डर 2’?

आपको बता दें, धुरंधर ने ऑपनिंग डे पर 28 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरे दिन की कमाई 33 करोड़ है। लेकिन बॉर्डर 2 के पहले दिन की कमाई 30 करोड़ और दूसरे दिन की 35.5 करोड़ रुपए है. इन आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, रणवीर सिंह की फिल्म को सनी देओल सीधे टक्कर दे रहे हैं. अगर ये मूवी ऐसे ही कमाती रही तो धुरंधर के डायरेक्टर आदित्यधर से उनकी बादशाहत छीन सकती है. आपको बता दें, बॉर्डर 2 के डायरेक्टर अनुराग सिंह हैं.

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026