---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 50: भौकाली ‘धुरंधर’ की कमाई पर लगे ब्रेक!  क्या ‘बॉर्डर 2’ ने रणवीर सिंह को रिकॉर्ड बनाने से रोका?

Dhurandhar Box Office Collection Day 50:  रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' 50 दिनों से दुनियाभर के थिएटर्स में धूम मचा रही है। लेकिन इसे सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने झटका दिया है।यहां जानें छठे हफ्ते में कितने कमाए? 

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 24, 2026 1:00 अपराह्न

Dhurandhar Box Office Collection Day 50
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 50: बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ लगातार रिकॉर्ड बनाते जा रही है। ये अभी तक की सबसे हिट दूसरी मूवी बन चुकी है। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ 50 दिनों से सिनेमाघरों पर राज कर रही है।अमूमन कोई भी मूवी इतनी लंबी नहीं चलती है। लेकिन ये एक्शन फिल्म रोजाना अच्छी कमाई करती है। इन पचास दिनों में भारत में जो भी बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ फिल्म रिलीज हुई हैं। वो सभी धुरंधर के सामने चित हो चुकी है।  लेकिन लगता है कि, सनी देओल की बॉर्डर 2 ने धुरंधर की कमाई पर ब्रेक लगा दिए हैं।

Dhurandhar Box Office Collection Day 50 कितना हुआ?

धुरंधर ने छठे हफ्ते सिर्फ 55 लाख रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। रणवीर सिंह की ये मूवी भारत में 831.05 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, धुरंधर का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1336 करोड़ रुपए हो चुका है।

 

ये फिल्म 1500 करोड़ तक जा सकती थी। लेकिन बॉर्डर 2 ने आकर इसका खेल बिगाड़ दिया है। आपको बता दें, आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की स्टोरी एक भारतीय जासूस की है जो कि, पाकिस्तान में जाकर जासूसी करता है।  इसमें संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े कलाकार हैं।

‘धुरंधर’ पर भारी पड़ रही ‘बॉर्डर 2’

धुरंधर बॉलीवुड की एक ब्लॉकबस्टर मूवी बन चुकी है। लेकिन अभी तक ये 1500 करोड़ तक नहीं पहुंच सकी है। इस मूवी को लेकर कहा जा रहा था कि, ये रिकॉर्ड बना सकती है। लेकिन 23 जनवरी को जब सनी देओल की बॉर्डर 2 आयी वैसे ही इसके कलेक्शन में गिरावट आ गई। रणवीर सिंह की फिल्म  1 से दो करोड़ रुपए रोजाना कमा रही थी। लेकिन अब ये 55 लाख पर आ गई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, बॉर्डर 2 का असर इस हिट फिल्म पर पड़ा है। अगर ऐसे ही गिरावट चलती रही तो शायद ही ये मूवी 1500 करोड़ तक ना पहुंच सके।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Allu Arjun

सितम्बर 17, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 34

सितम्बर 17, 2026

Ranbir Kapoor

सितम्बर 17, 2026

Mirzapur The Movie

सितम्बर 17, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 17, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 17, 2026