---Advertisement---

Border 2 Box Office Collection Day 9: वीकेंड पर सनी देओल को मिली राहत, गिरती कमाई के बीच बनाया रिकॉर्ड

Border 2 Box Office Collection Day 9: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने ऑपनिंग डे पर अच्छी कमाई की थr।लेकिन गणतंत्र दिवस के बाद इसका कलेक्शन गिरता गया. इसके बाद वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में उछाल आया है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 1, 2026 11:04 पूर्वाह्न

Border 2 Box Office Collection Day 9
Follow Us
---Advertisement---

Border 2 Box Office Collection Day 9: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ मूवी के लिए वीकेंड राहत लेकर आया है. दरअसल, 26 जनवरी के बाद से फिल्म की कमाई लगातार गिरती जा रही थी. जिसके बाद कहा जा रहा था कि, अब शायद ही रणवीर सिंह की धुरंधर का ये रिकॉर्ड तोड़ सके. लेकिन अचानक से शनिवार को हुई कमाई ने मेकर्स के चेहरों को खिला दिया है.  सनी पाजी की इस देशभक्ति फिल्म में वरण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा जैसे बड़े कलाकरा हैं.

Border 2 Box Office Collection Day 9 कितना हुआ?

फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन  17.75 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. इससे पहले बॉर्डर 2 की कमाई घटकर 10.17 करोड़ हो गई थी. ये डाउन गणतंत्र दिवस के बाद से ही चल रहा था. काफी लोगों को लगा बॉर्डर 2 का जादू सिर्फ 26 जनवरी तक ही था.

Border 2 Box Office Collection Day 9
Picture Credit: Sacnilk

लेकिन ऐसा नहीं है. सनी देओल एक बार फिर से दहाड़े हैं. भारत में बॉर्डर 2 अभी तक  252.75 करोड़ रुपए कमा चुकी है. वहीं, इसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन लगभग 400 करोड़ है. इस मूवी का बजट 275 करोड़ के आस-पास है. फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं.

सनी देओल की बॉर्डर 2 ने बनाया रिकॉर्ड

सनी देओल 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर का सीक्कवल लेकर आए हैं. इस मूवी से मेकर्स और ऑडियंस दोनों को काफी उम्मीदें थीं. ऑपनिंग डे पर 30 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म ने 26 जनवरी के दिन अभी तक का सबसे ज्यादा 59 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म की स्टोरी भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध को दिखाया गया है. फिल्म 9 दिनों के अंदर लगभग 400 करोड़ कमा चुकी है. साल 2026 में रिलीज हुई अभी तक की ये सबसे हिट मूवी बन चुकी है. आने वाले दिनों में अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी ये मूवी और रणवीर सिंह की धुरंधर का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है.

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026